Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hajipur News: महात्मा गांधी सेतु के पास डूबे 3 युवक, परिवार में मचा कोहराम; एक का शव किया गया बरामद

Hajipur News महात्मा गांधी सेतु पाया नम्बर 27 के पास नहाने के दौरान तीन युवक के डूबने से कोहराम मच गया। इनमें से एक युवक को बचा लिया गया। जबकि एक युवक का शव स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया। दूसरे युवक की खोजबीन जारी है। मृतक की पहचान तेरसिया निवासी 20 वर्षीय आलोक कुमार के रूप में हुई है।

By Ravikant Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Wed, 24 Jul 2024 05:18 PM (IST)
Hero Image
हाजीपुर में गंगा में डूबे 3 युवक (जागरण)

जागरण संवाददाता, हाजीपुर (वैशाली)। Hajipur News:  महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर 27 के पास गंगा नदी में नहाने के दौरान तीन युवकों के डूबने से कोहराम मच गया। इस दौरान स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक युवक को बचा लिया गया, जबकि एक युवक का शव निकाला गया है। वही तीसरे युवक की खोजबीन जारी है।

8-10 लड़के टोली बनाकर नहाने गए थे

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही राघोपुर के पूर्व उपप्रमुख सह तेरसिया पंचायत मुखिया प्रतिनिधि मुकेश राय घटनास्थल पर पहुंचकर इसकी जानकारी गंगा ब्रिज थाने और राघोपुर अंचलाधिकारी को दी। बताया गया कि तेरसिया गांव के करीब 8-10 लड़के टोली बनाकर पाया नंबर 27 के निकट गंगा नदी में नहाने गए थे।

दूसरा युवक इलाज के बाद हो गया ठीक

नहाने के दौरान तीन युवक नदी के तेज बहाव में डूब गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से इसमें से दो युवकों को बाहर निकाला गया। आनन-फानन में दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टराें ने जांच के बाद एक को मृत घोषित कर दिया। मृत युवक राघोपुर प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख तेरसिया निवासी आनंद कुमार यादव के 20 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार बताया गया है। वहीं दूसरा युवक इलाज के बाद ठीक हो गया है।

तीसरे युवक की तलाश जारी

जानकारी के अनुसार नदी में लापता तेरसिया निवासी राम श्लोक राय के पुत्र जगदीश कुमार उर्फ ललन की खोजबीन की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही गंगा ब्रिज थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए हैं।

तीन युवक अचानक डूबने लगे

मिली जानकारी के अनुसार राघोपुर प्रखंड के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया पंचायत के करीब 8 से 10 लड़के महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर 27 के निकट गंगा नदी में स्नान करने गए थे। स्नान करने के दौरान तीन लड़के डूबने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगो की मदद से दो लड़कों को बाहर निकला गया। जिसमें एक लड़का पूरी तरह सुरक्षित था।

जबकि दूसरे युवक को आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत्यु घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय सीओ को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंचकर नदी में युवक के खोजबीन में जुटी है। मृतक राघोपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख तेरसिया पंचायत निवासी आनंद कुमार यादव के 20 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार बताया गया। आलोक दो भाइयों में बड़े थे। स्नातक की पढ़ाई कर रहे थे।

परिवार में मचा कोहराम

घटना के बाद मृतक के स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। घटना के संबंध में गंगा ब्रिज थाना अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर 27 के निकट नहाने के दौरान तीन युवक के डूबने की सूचना मिली।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा दो लड़का को बाहर निकल गया। जिसमें डॉक्टर ने एक युवक को मृत्य घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि तीसरे युवक की खोजबीन नदी में की जा रही है।

ये भी पढ़ें

Saharsa News: सहरसा में पीपा पुल से टकराकर नदी में डूबी नाव, मची अफरा-तफरी; 40 यात्री थे सवार

Bihar News: समस्तीपुर में रील्स बनाने के चक्कर में बूढ़ी गंडक में डूबे 4 छात्र, एक की मौत; दो की तलाश अब भी जारी