Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nitish Kumar: नीतीश कुमार अचानक क्यों पहुंचे वैशाली? डीएम भी रहे मौजूद; अधिकारियों को मिला ऑर्डर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक वैशाली में निरीक्षण करने पहुंच गए। यहां उन्होंने डीएम यशपाल मीणा के साथ मिलकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। बता दें कि बाढ़ के चलते वैशाली में कई जगहों पर स्थिति गंभीर है। नीतीश कुमार ने सभी बाढ़ पीड़ितों को मदद का भरोसा दिया है। तीन पालियों में अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

By Ravikant Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sat, 21 Sep 2024 01:48 PM (IST)
Hero Image
नीतीश कुमार अचानक पहुंचे वैशाली (जागरण फोटो)

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। Bihar Political News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक वैशाली जिले के महात्मा गांधी सेतु पाया नम्बर एक के निकट पहुंच कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने लगे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्या के बारे में जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान उनके साथ डीएम यशपाल मीणा और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

तेरसिया पंचायत एवं हाजीपुर के बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए राहत शिविर गंगा ब्रिज थाना के निकट मुख्यमंत्री ने राहत शिविर में जाकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। मौके पर मौजूद बाढ़ पीड़ितों ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्या सुनाई।

अधिकारियों के साथ बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे सीएम नीतीश

नीतीश कुमार ने अधिकारियों को दिया निर्देश

सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों के लिए सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सीएम बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर पटना लौट गए। सीएम के साथ विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव मौजूद थे। मुख्यमंत्री अचानक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी सेतु का दौरा किया

शुक्रवार रात भी डीएम और एसपी ने लिया था जायजा

गंगा नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि एवं बाढ़ प्रभावित इलाकों का सघन दौरा करने शुक्रवार की रात में डीएम यशपाल मीणा एवं एसपी हर किशोर राय पहुंचे। इस दौरान इन्होंने प्रभावित लोगों का हाल जाना और इनके लिए बने कैंप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में दोनों अधिकारियों के पदाधिकारियों को कई निर्देश भी दिया। इसके पूर्व सुबह में डीएम द्वारा राघोपुर का दौरा किया गया था। शुक्रवार की शाम में तेरसिया के प्रभावित लोगों से डीएम- एसपी मिले। यहां वार्ड नंबर 41 में पीड़ितों के लिए निर्मित शिविर का निरीक्षण किया गया।

तीन पालियों में जिला नियंत्रण कक्ष में ड्यूटी लगा दी गई

तीन पालियों में जिला नियंत्रण कक्ष में ड्यूटी लगा दी गई है। कम्युनिटी किचेन चलाया जा रहा है। डाक्टर, दवा के साथ ड्यूटी पर मुस्तैद है और पशुओं को देखभाल के लिए पशुपालन विभाग को भी निर्देशित किया गया है। डीएम ने कहा कि मानिटरिंग की जा रही है और इसमें सभी पदाधिकारी को युद्ध स्तर पर कार्य करने को कहा गया है।

Bihar Flood News Live: बिहार में बाढ़ से हाहाकार, छपरा से बेगूसराय तक कोहराम; देखें डराने वाली तस्वीरें

Bihar Flood Photos: भागलपुर और मुंगेर में घुसा बाढ़ का पानी, सारण में 3 जगहों पर टूटा बांध; डूबने से 5 की मौत