Move to Jagran APP

धान खरीद के लिए पैक्सों को 33 करोड़ ऋण स्वीकृत

जिले में धान की खरीदारी को लेकर दी नेशनल कोऑपरेटिव बैंक ने कैश क्रेडिट की स्वीकृति दे दी है।

By JagranEdited By: Sat, 22 Dec 2018 12:47 AM (IST)
धान खरीद के लिए पैक्सों को 33 करोड़ ऋण स्वीकृत
धान खरीद के लिए पैक्सों को 33 करोड़ ऋण स्वीकृत

बेतिया। जिले में धान की खरीदारी को लेकर दी नेशनल कोऑपरेटिव बैंक ने कैश क्रेडिट की स्वीकृति दे दी है। शुक्रवार को बैंक के कार्यालय में अध्यक्ष भगवती प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 214 पैक्सों को 33 करोड़ 76 लाख के ऋण की स्वीकृति दी गई। अध्यक्ष श्री प्रसाद ने बताया कि यह ऋण उन्हीं पैक्सों को दिया जा रहा है, जो डिफाल्टर नहीं हैं। बैठक में 29 दिसम्बर को नगर भवन में होने वाली बैंक की वार्षिक आम सभा की तैयारी पर भी चर्चा की गई। जिसमें सभी पैक्स अध्यक्ष, व्यापार मंडल के अध्यक्ष, ईक क्रय विक्रय संघ के अध्यक्ष, विशेष प्रकार के समिति के अध्यक्ष को आमंत्रित किया गया है। उन्हें सुबह 9 बजे से निबंधन करा लेने को कहा गया है। अध्यक्ष ने बताया कि इस आयोजन में सूबे के सहकारिता मंत्री राणा रणधीर कुमार ¨सह मुख्य अतिथ होंगे। बैठक में फसल बीमा खरीफ वर्ष 2016, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं खरीफ 2017 प्रधानमंत्री फसल बीमा के अन्तर्गत क्षतिपूर्ति का राशि का भुगतान विभिन्न बैंक शाखाओं से किया जा रहा है। इस राशि को प्राप्त करने के लिए संबंधित लाभार्थियों को जानकारी दी गई। मौके पर कार्यकारिणी समिति के सदस्य अनिल पांडेय, उपाध्यक्ष मोतिलाल प्रसाद, सदस्य महानंद सहनी तथा प्रबंध निदेशक संजय कुमार झा मौजूद रहे।