Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जुनैद शम्स उर्फ सिब्बू बने जदयू तकनीकी सेल के जिलाध्यक्ष

By Edited By: Updated: Fri, 06 Jan 2012 05:38 PM (IST)
Hero Image

बेतिया, निप्र : बिहार प्रदेश जनता दलयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के पद पर जुनैद शम्स उर्फ सिब्बू को मनोनीत किया गया। बिहार प्रदेश जनता दलयू तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई. रामचरित्र प्रसाद ने इस आशय का एक पत्र जारी किया है। नव मनोनीत जिलाध्यक्ष ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जिला में एक मजबूत संगठन का विस्तार किया जाएगा। साथ ही तकनीकी प्रकोष्ठ से जुड़ने वाले सभी सदस्यों को अनिवार्य रुप से एक पौधा लगाना होगा। ताकि जदयू एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के ओर से जो पौधरोपण का अभियान चलाया जा रहा है उसे और सफल बनाया जा सके। इस कार्य के लिए समाज के सभी वर्ग के लोगों को भी जगाया जाएगा। नए अध्यक्ष को बधाई देने वालों में जिला जदयू के अध्यक्ष डा. एन एन शाही, शंभू पाण्डेय, फिरोज आलम, महिला सेल के जिलाध्यक्ष सुरैया शहाब, युवा जदयू के प्रदेश सचिव नौशेर आलम, विद्या नंद पटेल, अब्बास अहमद, साजिद नदीम खां आशीष कुमार यादव, नगर अध्यक्ष दिलीप यादव, मंजर हसन आदि शामिल हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर