Move to Jagran APP

Bihar Assembly Winter Session: सदन में गूंजा तीन वर्ष से गन्ना मूल्य में वृद्धि नहीं होने का मामला, जलजमाव पर भी विधायक ने उठाई आवाज

बिहार विधानसभा का शीत सत्र अभी दो दिन और चलने वाला है। तीसरे दिन भी सत्र हंगामेदार रहा। भाजपा ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। वहीं आज सदन में तीन वर्ष से गन्ना मूल्य में वृद्धि नहीं होने का मामला भी जोरों से गूंजा। विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने गन्ना किसानों की समस्याओं से सरकार को अवगत कराया। इसके अलावा जलजमाव की परेशानी पर भी सरकार को घेरा।

By Shesh Nath TiwariEdited By: Mukul KumarUpdated: Thu, 09 Nov 2023 03:07 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

संवाद सूत्र, सिकटा (पश्चिम चम्पारण)। विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने गन्ना किसानों की समस्याओं से सरकार को अवगत कराया है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में गन्ना का समर्थन मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान की मांग की है। गन्ना तौल समेत अन्य समस्याओं को गंभीरता के साथ उठाया है।

विधायक ने सदन को बताया कि इधर तीन सालों में बढती महंगाई को लेकर गन्ना उत्पादन में किसानों की लागत खर्च काफी बढ़ गई है। चीनी मिलों की दबदबा के कारण गन्ना मूल्य स्थिर है।

गन्ने के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं हुई है। किसानों को गन्ने की खेती करने में भारी नुकसान हो रहा है। विधायक ने बताया कि गन्ना किसानों की समस्या के लेकर सरकार गंभीर है। शीघ्र हीं गन्ना किसानों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन मिला है।

नाले की भौतिक जांच करेंगे मुख्य अभियंता

मसवास पंचायत के मसवास झाहड़ नाला में गाद व कचरा से भर जाने के सवाल पर सरकार ने गम्भीरता दिखाई है। इसे लेकर स्थल निरीक्षण करने का निर्देश मुजफ्फरपुर सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता को दिया गया है। विधायक के विधानसभा में सवाल पूछे जाने के विभाग ने यह अदेश दिया है।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

विधायक ने मसवास गांव होकर निकलने वाला झाहड़ नाला में गाद व कचरा भरने से जलजमाव से पांच सौ एकड़ में फसल नुकसान व बरसात के दिनों में सैकड़ों घरों में पानी घुसने को लेकर विधानसभा में सवाल उठाया था।

यह भी पढ़ें- विधानसभा में विपक्ष ने फेंकी कुर्सियां; मारपीट की नौबत, सदन के बाहर भी भिड़े RJD-BJP विधायक

यह भी पढ़ें- गांजा पीते हैं नीतीश कुमार..बीजेपी की महिला विधायक भागीरथी देवी के गंभीर आरोप

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।