Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dilip Jayaswal: बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बेतिया में जोरदार स्वागत, 80 किलोग्राम लड्डू से तौला गया

Bihar Politics बेतिया में भाजपा के जिला कार्य समिति की बैठक में शनिवार को शामिल होने आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल का बेतिया पहुंचते ही भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। उर्वशी सिनेमा रोड स्थित चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष को लड्डू से तौला गया। प्रदेश अध्यक्ष को तौलने में 80 किलोग्राम लड्डू लगा।

By Manoj Mishra Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sat, 31 Aug 2024 01:26 PM (IST)
Hero Image
बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को लड्डू से तौला गया (जागरण)

जागरण संवाददाता, बेतिया। Bihar Political News Today: भाजपा के जिला कार्य समिति की बैठक में शनिवार को शामिल होने आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल का बेतिया पहुंचते ही जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया।

उर्वशी सिनेमा रोड स्थित चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष को लड्डू से तौला गया। प्रदेश अध्यक्ष को तौलने में 80 किलोग्राम लड्डू लगा।

यहां कार्यकर्ताओं ने उन पर फूल बरसाए। प्रदेश अध्यक्ष के साथ पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री रेणु देवी, सांसद डॉ संजय जायसवाल समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष कार्य समिति की बैठक में शामिल होने के लिए ऑडिटोरियम के लिए रवाना हो गए हैं।

Tejashwi Yadav: 'कुछ IAS अधिकारी IPS को दबाकर रखना चाहते हैं', तेजस्वी के बयान से सियासी भूचाल; BJP ने बोला हमला

Bihar Politics: इधर चिराग बने राष्ट्रीय अध्यक्ष तो उधर चाचा पारस ने भी चल दी नई चाल, नए दांव से सियासत हुई तेज