Move to Jagran APP

Bihar: नेपाल ने भारतीय वाहनों के एंट्री फीस में की भारी बढ़ोतरी, जानें अब कितना देना पड़ेगा प्रवेश शुल्क

नेपाल सरकार ने भारतीय दो पहिया और चार पहिया वाहनों के इंट्री शुल्क में वृद्धि कर दी है। एक दिन के लिए नेपाल में प्रवेश करने पर दो पहिया वाहन का इंट्री शुल्क पहले 150 रुपये नेपाली लगता था। अब इसे बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया है।

By Viveka NandEdited By: Mohit TripathiUpdated: Wed, 31 May 2023 06:43 PM (IST)
Hero Image
भारतीय वाहनों से अब नेपाल जाना पड़ रहा महंगा।

वाल्मीकिनगर,संवाद सूत्र: नेपाल सरकार ने भारतीय दो पहिया और चार पहिया वाहनों के एंट्री शुल्क में वृद्धि कर दी है। एक दिन के लिए नेपाल में प्रवेश करने पर दो पहिया वाहन का एंट्री शुल्क पहले 150 रुपये नेपाली लगता था, अब इसे बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया है। चार पहिया वाहन ले जाने पर पहले 500 रुपये लिए जाते थे। अब यह बढ़ा कर 600 रुपये कर दिया गया है।

भारत आने वाले नेपाली वाहनों से नहीं वसूला जाता है शुल्क

नेपाल सरकार ने शुल्क बढ़ाने का यह प्रस्ताव अपने बजट में किया है, जिसे नेपाल से जुड़ी सभी सीमाओं पर लागू कर दिया गया है। इसके विपरीत भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले नेपाली नंबरों के वाहनों को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है।

कामगारों और कारोबारियों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

नेपाल के त्रिवेणी कस्टम प्रमुख चंडी राज गेलाल ने बताया कि एंट्री शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। राहत की बात यह है कि भारत के सीमावर्ती क्षेत्र के लोग अगर नेपाल प्रभाग के नजदीकी इलाकों में दो तीन घंटों के लिए जाएंगे तो पूर्व की तरह ही सुविधा दी जाएगी।

उन्हें किसी भी तरीके का एंट्री शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि नेपाल सरकार के इस फैसले से रोज नेपाल प्रभाग में काम से जाने वाले लोगों और कारोबारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दोनों देशों में बेटी-रोटी का संबंध, नए फैसले से इस पर पड़ेगा असर

बताते चलें कि वर्षों से नेपाल और भारत के बीच बेटी-रोटी का संबंध है। सीमावर्ती क्षेत्र के कई परिवार के बेटे एवं बेटियों की शादियां नेपाल में हुई है। अब भारतीय लोगो की नेपाल यात्रा जेबों पर भारी पड़ेगी।

किन वाहनों पर कितना शुल्क बढ़ा

दोपहिया 150 -- 200

तीनपहिया 400 -- 400

मालवाहक 1700 -- 1700

(सभी शुल्क नेपाली करेंसी में।)

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।