Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: स्कूलों में आधार कार्ड के साथ जन्म प्रमाण-पत्र भी बनेगा, नीतीश सरकार ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार ने स्कूलों में ही जन्म प्रमाण-पत्र जारी करने का आदेश दिया है। अब छात्र-छात्राओं को आधार कार्ड के साथ-साथ जन्म प्रमाण-पत्र भी स्कूल से ही मिलेगा। इससे अभिभावकों को राहत मिलेगी और छात्र-छात्राओं को आसानी से जन्म प्रमाण-पत्र मिल सकेगा। शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में सभी प्रारंभिक मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों और प्रधान शिक्षकों को निर्देशित कर दिया गया है।

By Abu Sabir Edited By: Mohit Tripathi Updated: Thu, 22 Aug 2024 04:22 PM (IST)
Hero Image
स्कूल में नामांकित छात्रों का बनेगा जन्म प्रमाण। (सांकेतिक फोटो)

संवाद सहयोगी, बगहा (पश्चिमी चंपारण)। बिहार में स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए आधार कार्ड के साथ-साथ अब जन्म प्रमाण-पत्र आवश्यक कर दिया गया है।

छात्र-छात्राओं को आसानी से जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध हो सके। इसे लेकर बिहार सरकार द्वारा स्कूलों में ही जन्म प्रमाण-पत्र जारी करने का आदेश जारी किया गया है।

जन्म प्रमाणपत्र बनाने का काम शुरू

बिहार सरकार के आदेश के आलोक में राज्य के सभी प्रारंभिक एवं मध्य विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए अभिभावकों से आवश्यक कागजात के साथ-साथ फॉर्म लिया जा रहा है। ताकि, छात्र-छात्राओं का विभागीय स्तर पर आसानी से जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जा सके।

शिक्षा पदाधिकारी ने क्या कहा?

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पूनम कुमारी ने बताया कि सभी प्रारंभिक एवं मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि उन छात्रों को चिन्हित किया जाए जिनका अबतक आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है।

ऐसे छात्रों को चिन्हित करते हुए अभिभावकों से छात्रों का जन्म प्रमाण-पत्र से संबंधित कागजात लेकर फॉर्म भरकर प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं, ताकि जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित आवश्यक फॉर्म को प्रखंड संसाधन केंद्र में जमा कराया जा सके।

राजकीय कन्या मध्य विद्यालय बगहा प्रधानाध्यापक संजय कुमार राय ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में छात्र-छात्राओं को प्रार्थना सत्र के साथ वर्ग कक्षा में शिक्षकों द्वारा छात्रों को जानकारी देते हुए जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित आवश्यक कागजात के साथ फॉर्म भरने के लिए छात्रों को निर्देशित किया गया है। ताकि, समय से छात्रों का कागज प्रखंड संसाधन केंद्र में भेजा जा सके। इस पहल से अभिभावकों को राहत मिली है।

यह भी पढ़ें: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए! बदलने वाला है रेल यात्रा का अनुभव, 4 राज्यों से गुजरेगा हाई स्पीड कॉरिडोर; पढ़ें पूरी डिटेल

Bihar News: बिहार में सभी यूनिवर्सिटी में होने जा रहा बड़ा बदलाव, पुरानी कई परेशानी हो जाएगी दूर

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर