Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chhath Puja 2023: आस्था के महापर्व छठ पर इंडो-नेपाल बाॅर्डर उमड़ता है आस्था का जनसैलाब, प्राचीनकाल से चली आ रही ये परंपरा

Chhath Puja 2023 कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष के पावन अवसर पर छठ पूजा के लिए वाल्मीकिनगर इंडो-नेपाल बॉर्डर स्थित संगम तट पर आस्था का जन सैलाब उमड़ता है। चार दिनों तक मानए जाने वाले इस महापर्व का आयोजन भारत के साथ-साथ नेपाल में भी किया जाता है। छठ पूजा के दिन यहां इसका विहंगम दृश्य देखने को मिलता है।

By Viveka NandEdited By: Mohit TripathiUpdated: Sat, 18 Nov 2023 05:14 PM (IST)
Hero Image
इंडो-नेपाल बॉर्डर के संगम तट पर बड़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु। (जागरण फोटो)

वाल्मीकिनगर, संवाद सूत्र। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष के पावन अवसर पर छठ पूजा के लिए वाल्मीकिनगर इंडो-नेपाल बॉर्डर स्थित संगम तट पर आस्था का जन सैलाबउमड़ता है। चार दिनों तक मनाएं जाने वाले इस पर्व का आयोजन भारत के साथ साथ नेपाल में भी एक साथ किया जाता है।

वाल्मीकिनगर स्थित इंडो-नेपाल बॉर्डर के मध्य बहने वाली गंडक नदी के दोनों किनारों पर हर साल भारत और नेपाल के श्रद्धालु बड़ी संख्या में एक साथ मिलकर लोक आस्था का महापर्व मनाते हैं। छठ पूजा के दिन यहां इसका विहंगम दृश्य देखने को मिलता है।

प्राचीन काल से यह परंपरा है कायम

दोनों देशों के छठव्रती प्राचीन काल से हजारों की संख्या में गंडक नदी के दोनों किनारों पर अर्घ्य देते आ रहे हैं। उसमें मुख्य रूप से वाल्मीकिनगर के श्रद्धालुओं के साथ नेपाल के नवल परासी जिले के त्रिवेणी, टटिया खोला, गाइड बांध, रानीनगर, लक्ष्मीपुर,रैवा, पत्थरकला, कुडिया, आदि गांवों के छठव्रती इस नदी के तट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देते हैं।

संगम तट पर बड़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु

बिहार व नेपाल के छठव्रती गंडक नदी घाट पर नियम निष्ठा से लोक आस्था का महापर्व मनाते हैं। गंडक नदी के उत्तरी तट पर नेपाल वासी तो दक्षिणी तट पर भारत के छठव्रती छठ पर्व मनाते हैं।

दोनों देश के छठव्रती के एक साथ पर्व मनाने का विहंगम दृश्य देखने लायक होता है। दोनों देश के लोग मिलजुल कर एकसाथ मिलकर सूर्य की उपासना करते हैं। आस्था के महापर्व छठ के अलौकिक वातावरण में छठ के गीत गूंजते हैं।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर: अब जाकर मिली चैन की सांस, ऑरेंज से यलो में पहुंचा प्रदूषण का ग्राफ; दो दिन तक रहा था रेड जोन में

Sitamarhi Crime News: अवैध संबंध को लेकर बैरगनिया में सब्जी विक्रेता की हुई हत्या, दोबारा विवाद होने पर आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

ICC World Cup 2023: भारत-ऑस्‍ट्रेलिया फाइनल मुकाबले और वर्ल्ड कप से जुड़े तमाम अपडेट्स यहां पढ़ें

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें