Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: सरकारी अस्पताल में अचानक पहुंचे सिविल सर्जन, नजारा देखकर रह गए दंग; 12 डॉक्टरों की लटका दी सैलरी

Bihar Government Hospital बिहार के बेतिया जिले में सिविल सर्जन ने एक अनुमंडल अस्पताल का औंचक निरीक्षण किया। अस्पताल का नजारा देखकर वह पूरी तरह से दंग रह गए। इसके बाद सिविल सर्जन ने फटाफट 12 डॉक्टरों पर एक्शन ले लिया। इसके अलावा सिविल सर्जन ने जवाब तलब भी किया है। अब उन्हें निर्धारित समय के अंदर स्पष्टीकरण देना होगा।

By Sunil Tiwari Edited By: Mukul Kumar Updated: Fri, 09 Aug 2024 05:34 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, बेतिया। सिविल सर्जन डॉक्टर विजय कुमार ने गुरुवार को अनुमंडल अस्पताल बगहा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों के उपस्थिति की जांच की।

उन्होंने इलाज, उपकरण, साफ-सफाई और दवा आदि व्यवस्था की पड़ताल की। सिविल सर्जन ने अस्पताल की जब गहराई से जांच की तो पता चला की यहां सबकुछ ठीक ठाक नहीं है। एक दर्जन से अधिक से अधिक चिकित्सक मौजूद नहीं थे।

यहां तक कि स्वास्थ्य प्रबंधक और डॉटा ऑपरेटर भी ड्यूटी से गायब पाए गए। सिविल सर्जन ने अब अस्पताल से गायब चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए जवाब तलब किया है।

निरीक्षण के दौरान गायब मिले ये भी डॉक्टर

सिविल सर्जन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान डॉ संजय कुमार गुप्ता, डॉ विनय कुमार, डॉ विजय कुमार, डॉ शिवांगी कुमारी गुप्ता, डॉ तारीक नदीम, डॉ पुष्प राज, डॉ पूजा कुमारी, डॉ अरुण कुमार यादव, डॉ विद्यानंद पाल, डॉ सुनिष्ठा सुमन, डॉ आकृति, डॉ घनश्याम कुमार, आदी ड्यूटी पर नहीं थे।

उन्होंने बताया कि सभी से जवाब तलब किया गया है। वहीं, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहा दो में एक चिकित्सक और करीब आधा दर्जन स्वास्थ्य कर्मी गायब पाए गए।

सिविल सर्जन ने बताया कि गायब रहने वालो में डॉ धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार सिंह, सतीश कुमार पटेल, अभिनंदन तिवारी, रामानंद राम, राजकिशोर चौधरी, मो सबीर अनुपस्थित पाए गए।

यह भी पढ़ें-

निरीक्षण में पांच डॉक्टर मिले गायब, कई के मिले फर्जी हस्ताक्षर

लापता डॉक्टर का पता लगाने वाले को मिलेगा दो लाख रुपये, अलर्ट पर 3 राज्यों की पुलिस; 13 दिन से तलाश जारी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर