Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Betia News: बेतिया के फेमस डॉक्टर को ऑक्सफोर्ड में मिला महात्मा गांधी पुरस्कार, लोग दे रहे जमकर बधाई

डॉ. ज्वाला प्रसाद को गांधी जयंती पर लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में महात्मा गांधी लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। वे गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के निदेशक हैं और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इस अवसर पर 50 देशों के गणमान्य लोग उपस्थित थे। यह पुरस्कार विशिष्ट उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है।

By Sandesh Tiwari Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Thu, 03 Oct 2024 04:14 PM (IST)
Hero Image
बेतिया के फेमस डॉक्टर ज्वाला प्रसाद ऑक्सफोर्ड में अवार्ड लेते हुए (जागरण)

संवाद सहयोगी,बेतिया। जगदीशपुर थाने के कठैया विशुनपुरा गांव के किसान हरिमाधव प्रसाद के पुत्र डॉ. ज्वाला प्रसाद को गांधी जयंती के अवसर पर लंदन स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में महात्मा गांधी लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लंदन के मेयर, कोलंबिया की मिस वर्ल्ड, ऑस्ट्रेलिया के न्यायाधीश, सेसेल्स के पर्यटन मंत्री, ऑक्सफोर्ड के मेयर सहित लगभग 50 देशों के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस बार यह पुरस्कार डॉ. ज्वाला प्रसाद को मिलने पर भारतीय मूल के अनेक लोगो ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रति वर्ष गांधी जयंती पर यह पुरस्कार विशिष्ट उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। वर्ष 2024 का महात्मा गांधी पुरस्कार डॉ. ज्वाला प्रसाद को उनके उल्लेखनीय कार्य हेतु दिया गया है।

वर्तमान में डॉ. ज्वाला प्रसाद भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन स्वायत्त संस्था गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के निदेशक हैं और विगत वर्षो में बाढ़ से प्रभावित होने के बावजूद भी डॉ. प्रसाद ने गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति में अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें