Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Manish Kashyap : चुनाव लड़ने को लेकर क्या बोले मनीष कश्यप? खुलकर बताई अंदर की बात, कहा- मैं खुद...

Bihar Politics भाजपा में शामिल होने के बाद मनीष कश्यप लगातार पार्टी के लिए कैंपेन कर रहे हैं। इस बीच बेतिया में उन्होंने भाजपा कैंडिडेट संजय जायसवाल के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वह भाजपा से चुनाव लड़ने वाले थे। बता दें कि मनीष कश्यप हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे।

By Manoj Mishra Edited By: Mukul Kumar Updated: Thu, 23 May 2024 03:40 PM (IST)
Hero Image
बेतिया में मनीष कश्यप, मीडिया को किया संबोधित। फोटो- जागरण

जागरण संवाददाता, बेतिया। Bihar Politics In Hindi यूट्यूबर सह भाजपा नेता मनीष कश्यप इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर काफी व्यस्त हैं। वह गुरुवार को पश्चिम चंपारण से भाजपा कैंडिडेट संजय जायसवाल के पक्ष में वोट करने की अपील करने के लिए बेतिया पहुंचे थे।  

मीडिया को संबोधित करते हुए मनीष कश्यप ने कहा कि मैं खुद निर्दलीय चुनाव लड़ने के प्रयास में था, लेकिन पीएम ने अपने घर (भाजपा परिवार) में मुझे जगह दे दी। मैं भाजपा के साथ हूं। वे गुरुवार को नगर के एक निजी होटल में मीडिया कर्मियों को संबोधित कर रहे थे।

सबको टैलेंट दिखाने का मौका मिलता है- मनीष कश्यप

Bihar News उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जहां सबको टैलेंट दिखाने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में बिहार में जंगल राज था। यहां कभी भी किसी का भी दिनदहाड़े अपहरण हो जाता था। बिहार में कोई सुरक्षित नहीं था। लेकिन एनडीए की सरकार में हालात बदले।

मनीष कश्यप ने कहा कि एनडीए की सरकार में चंपारण सहित बिहार का काफी विकास हुआ है। चंपारण और बिहार में अभी भी कुछ काम बाकी है, जो पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में होगा।

मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ, रवि सिंह, धनरंजन कुशवाहा, अनमोल शोमित, अभिषेक यदुवंशी समेत कई लोग मौजूद रहे। बता दें कि मनीष कश्यप ने हाल ही में भाजपा जॉइन किया था। उन्हें मनोज तिवारी ने भाजपा में शामिल कराया था। 

यह भी पढ़ें-

Lohardaga में बड़ा हादसा: मनरेगा सिंचाई कूप धंसने से चार मजदूर दबे, राहत एवं बचाव कार्य शुरू

KK Pathak : हेडमास्टरों को हर दिन करना होगा यह भी काम, केके पाठक के नए ऑर्डर से सरकारी स्कूलों में बढ़ी हलचल!

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें