Move to Jagran APP

Monsoon 2024: मानसून की दस्तक से खिले धान और गन्ना किसानों के चेहरे, आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना

Monsoon rain in Bihar मानसून की बारिश से गन्ने और धान की खेती को फायदा हुआ है। मानसून की बारिश के साथ खेतों में धान की रोपाई शुरू हो गई है। महिलाएं खेतों में पारंपरिक गाने गाते दिखाई दीं। मानसूनी बारिश से खेतों में अच्छा-खासा जलजमाव देखने को मिला। अभी आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।

By Gaurav Verma Edited By: Mohit Tripathi Updated: Thu, 27 Jun 2024 04:39 PM (IST)
Hero Image
मानसूनी बारिश के साथ धान की रोपनी शुरू।

संवाद सूत्र, रामनगर (पश्चिमी चंपारण)। मानसून की बारिश के आगाज के साथ ही धान की रोपनी भी शुरू हो गई है। गुरुवार को पारंपरिक गीतों के साथ रोपनी करती हुई महिला मजदूर दिखाई दीं।

बारिश के बाद से ही खेतों में अच्छा खासा जलजमाव हुआ है। आगे भी अच्छी बारिश की संभावना है।  मौसम विभाग के सूत्रों की मानें तो, आने वाले पांच दिनों तक बारिश की संभावना है।

उमस भरी गर्मी से मिली निजात

बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को इससे काफी राहत मिली है। वहीं, आमजन को भी उमस वाली गर्मी से निजात मिली है।

बारिश  के साथ तापमान में भी गिरावट आई है, जिससे उमस और गर्मी के साथ लू से भी परेशान लोगों को राहत मिली है। कुछ जगहों पर सड़क के गड्ढों एवं सड़कों के किनारे जलजमाव देखने को मिला, लेकिन बारिश के बाद अब वहां भी स्थिति ठीक-ठाक हो गई है।

108.6 मिलीमीटर हुई बारिश

कृषि विभाग के सूत्रों की मानें तो, बीते बुधवार की सुबह से गुरुवार सुबह आठ बजे तक कुल 108.6 मिलीमीटर बारिश हुई है।

इन फसलों को होगा फायदा

कृषि पदाधिकारी अमरनाथ ठाकुर ने बताया कि धान, गन्ने और अन्य फसलों के लिए बारिश फायदेमंद है। वैसे सभी कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में रहने का निर्देश दिया गया है। बारिश से अगर किसी तरह का नुकसान होता है तो, उसका भी आकलन करने का निर्देश भी कर्मियों को दिया गया है।

आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना

गुरुवार को पूरे दिन आसमान में बादल आते-जाते रहे। बारिश की संभावना बनी हुई है। तापमान की बात करें तो, अधिकतम तापमान 32 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया है, जो अन्य दिनों से कम है।

इधर, बारिश के कारण दोन क्षेत्र में जाने वाले रास्ते पर गुरुवार को भी आवागमन प्रभावित रहा। फिसलन और कीचड़ के कारण वाहनों के परिचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: 3 बच्चों की मां प्रेमी के साथ चौथी बार हुई फरार, फरियाद लेकर थाने पहुंचा ससुर; पुलिस ने कही ये बात

बिहार में Aadhar Card बनवाना है तो अब करना होगा इंतजार, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला; पढे़ं डिटेल

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।