Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Meat Fish Selling: बगहा में मांस-मछली की बिक्री को लेकर आ गया नया आदेश, विक्रेताओं के बीच बांटे गए काले कपड़े

Bihar News In Hindi बगहा में सभी जगह खुले में मांस मछली बिक्री करने से लोगों को घोर परेशानी से अब निजात मिल गई है। इसके लिए नर परिषद प्रबंधन ने अच्छी पहल की है। कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा के आदेश पर नगर के स्वच्छता पदाधिकारी अब्दुल बाकी के नेतृत्व में नगर में मांस मछली विक्रेताओं के बीच काला कपड़ा का वितरण किया गया।

By Abu Sabir Edited By: Mukul Kumar Updated: Wed, 14 Aug 2024 04:36 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

संवाद सहयोगी, बगहा। बगहा में सभी को सख्त आदेश दिया गया है कि अगर खुले में मांस-मछली की बिक्री करते हुए देखा गया तो विभागीय जुर्माना के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद प्रबंधन खुले में मांस-मछली की बिक्री को लेकर सख्त हो गया है।

विक्रेताओं को काले कपड़े से ढंक कर मांस मछली की बिक्री करने का निर्देश दिया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा के निर्देश पर यह काम हुआ है। इसको लेकर मांस मछली विक्रेताओं के बीच काला कपड़ा का वितरण भी किया गया है। 

इस संबंध में नगर के स्वच्छता पदाधिकारी अब्दुल बाकी ने कहा कि मांस-मछली के अवशेष को यत्र-तत्र खुले में किसी ने भी फेंका तो उस पर सख्त कार्रवाई तय है। सभी को सफाई के साथ साथ स्वच्छता पर ध्यान देने का आदेश दिया।

बता दें कि ईओ श्री बैठा 23 लीज दुकानदारों द्वारा 34 लाख किराया नहीं देने, बिना नक्शा के मकान बनाने वाले, अतिक्रमण करने वाले, होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करने वालों पर कार्रवाई के लिए नोटिस भेजने का काम कर रहे हैं। नोटिस सभी को भेजने के उपरांत कार्रवाई आरंभ होगी।

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर एसएसबी ने निकाली जागरूकता रैली

वाल्मीकिनगर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर बुधवार को सशस्त्र सीमा बल की 21वीं वाहिनी बी कंपनी गंडक बराज की ओर से वाल्मीकिनगर में भव्य तिरंगा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

एसएसबी के निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने एसएसबी की ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का वाल्मीकिनगर में रैली के माध्यम से आगाज किया। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर गांव, घर, सरकारी और निजी संस्थानों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया। साथ ही लोगों को झंडा फहराने के नियमों की भी जानकारी दी।

इस अवसर पर निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि हमारे देश के पीएम के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत 2022 में किया गया था। इसके पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य हर नागरिक के मन में अपने राष्ट्रीय ध्वज के लिए सम्मान और गौरव की भावना को बढ़ाना है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए सभी लोगों से अपने अपने घरों में तिरंगा फहराएं और सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पोर्टल पर अपलोड करें। ताकि देश के अन्दर एकता और अखंडता के साथ देशभक्ति का संदेश जा सके।

इसके तहत, वाल्मीकिनगर में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ रैली निकाली गई। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को ‘हर घर तिरंगा फहराने’ के लिए प्रेरित करना था। जोश से भरे जवानों ने भारत माता की जय के नारों के साथ जवानों ने एकता का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें-

स्वतंत्रता दिवस पर खास, 1947 में अंग्रेजों की छाती पर चढ़कर स्कूली छात्रों ने लहराया था तिरंगा

पटना के बाहरी क्षेत्र में मुखिया से पास नक्शा मान्य नहीं, फंसे कई प्रोजेक्ट; पढ़िए पूरा मामला

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें