Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Valmiki Nagar lok sabha Chunav Result : वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर किसकी होगी जीत? यहां पढ़ें पूरा अपडेट

Valmiki Nagar lok sabha election Result Live बिहार में लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर हलचल तेज है। प्रदेश की 40 सीटों में से एक वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर भी आज परिणाम आएगा। यहां 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हालांकि मुख्य रूप से मुकाबला राजद और जदयू के बीच माना जा रहा है। यहां बसपा ने भी अपना उम्मीदवार उतारा है।

By Yogesh Sahu Edited By: Yogesh Sahu Updated: Tue, 04 Jun 2024 07:42 AM (IST)
Hero Image
Valmiki Nagar lok sabha Chunav Result : वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर किसकी होगी जीत? यहां पढ़ें पूरा अपडेट

डिजिटल डेस्क, वाल्मीकिनगर। Valmiki Nagar lok sabha chunav Result 2024 : वाल्मीकिनगर सीट बिहार की महत्वपूर्ण सीट में से एक है। वाल्मीकीगर सीट पर 25 मई को छठें चरण के तहत वोटिंग हुई थी। वाल्मीकिनगर सीट एनडीए का गढ़ माना जाता है। इस सीट पर 26 सालों से एनडीए का कब्जा है।

2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी वैद्यानाथ प्रसाद महतो ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव के आठ माह बाद ही सांसद वैद्यानाथ प्रसाद महतो का निधन हो गया था। 2020 के लोकसभा उपचुनाव में जदयू ने उनके बेटे सुनील कुमार को प्रत्याशी बनाया। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रवेश कुमार मिश्र को 22,539 वोट से हराया था।

इस बार चुनावी मैदान में राजग की ओर से जदयू के वर्तमान सांसद सुनील कुमार हैं। वहीं, राजद ने भाजपा से कुछ दिन पहले इस्तीफा देने वाले दीपक यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। 2024 के चुनाव में कांटे की टक्कर की संभावना है। सभी की नजर 2 जून को आने वाले नतीजों पर टिकी हुई है।

बता दें कि वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र की सीमा नेपाल और उत्तर प्रदेश से लगती है। 2009 के लोकसभा चुनाव से प्रभावी परिसीमन के बाद वहा सुरक्षित सीट का अधिकांश क्षेत्र वाल्मीकिनगर में आ गया। यह सीट 1984 तक कांग्रेस का गढ़ रहा है।

कांग्रेस के भोला राउत 1977 को छोड़ दें, तो 1952 से 1984 तक यहां से सांसद रहे। आपातकाल के बाद 1977 में हुए लोकसभा चुनाव में बगहा सहित पूरे राज्य में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया था। नए परिसीमन के बाद पहली बार 2009 में चुनाव हुआ, तो जदयू के वैद्यनाथ प्रसाद महतो निर्वाचित हुए। 1998 से यह सीट एनडीए के पास है।

वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं 6 विस सीटें

वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 6 विधान सभा सीटें आती हैं। छह विधानसभा सीटों में से भाजपा का चार, जदयू व सीपीआइ का एक-एक सीट पर कब्जा है।

भाजपा के रामनगर सुरक्षित क्षेत्र से भागीरथी देवी, बगहा से राम सिंह, नरकटियागंज से रश्मि वर्मा व लौरिया से विनय बिहारी विधायक हैं। वहीं, वाल्मीकिनगर से जदयू के धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह और सिकटा से सीपीआइ के वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता विधायक हैं।

वाल्मीकिनगर में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम

  1. दीपक यादव, राष्ट्रीय जनता दल
  2. दुर्गेश सिंह चौहान, बहुजन समाज पार्टी
  3. सुनील कुमार, जनता दल (यूनाइटेड)
  4. नव कुमार सरनीया हीरा भाई, गणा सुरक्षा पार्टी
  5. शफी मोहम्द मियाँ, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम)
  6. चन्द्रेश्वर मिश्र, निर्दलीय
  7. दिनेश अग्रवाल, निर्दलीय
  8. परशुराम साह, निर्दलीय
  9. प्रवेश कुमार मिश्र उर्फ अनुप, निर्दलीय
  10. शम्भू प्रसाद, निर्दलीय

बिहार के चुनाव परिणाम का ताजा अपडेट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

झारखंड के चुनाव परिणाम का ताजा अपडेट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें

Aurangabad Lok Sabha Result 2024: क्या औरंगाबाद में इस बार RJD मार लेगी बाजी? यहां पढ़ें सबसे तेज अपडेट

Banka Lok Sabha Chunav Result : बांका लोकसभा सीट पर कौन मारेगा बाजी? इन 10 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर