Move to Jagran APP

Bihar News: दरवाजे पर बच्चे को दूध पिला रही मां की ठनका गिरने से मौत, बच्चा सुरक्षित

बेतिया में एक दर्दनाक घटना में बच्चे को दूध पिला रही मां की मौत हो गई। मां अपने घर के दरवाजे पर बच्चे को दूध पिला रही थी कि तभी अचानक तेज गरज के साथ ठनका गिरा। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। वहीं उसकी गोद से बच्चा छिटक कर दूर जा गिरा। बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित है।

By Sunil Tiwari Edited By: Rajat Mourya Updated: Tue, 25 Jun 2024 04:51 PM (IST)
Hero Image
बच्चे को दूध पिला रही मां की ठनका गिरने से मौत हो गई। (फोटो- जागरण)

संवाद सूत्र, बेतिया। सिकटा प्रखंड के कठियामठिया पंचायत के वार्ड नंबर चौदह सेनवरिया गांव में मंगलवार की सुबह 7:30 बजे ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी गोद में दूध पी रहा सात माह का बच्चा छिटकर दूर जा गिरा और वह पूरी तरह से सुरक्षित है।

वहीं, महिला के पास खड़ी सात वर्षीय बच्ची गम्भीर रूप से घायल हो गई। मृत महिला ममता देवी (22) शिकारपुर थाना के राजपुर मठिया बरई टोला के मंतोष साह की पत्नी थी। एक वर्ष पूर्व उसकी साथी हुई थी।

पति के पंजाब जाने के बाद वह मायके में सेनवरिया गांव निवासी भरत साह के घर रह रही थी। वहीं, जख्मी बच्ची सात वर्षीय मंदना कुमारी पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल थाना के सहदेवा निवासी धर्मदेव साह की पुत्री है। वह अपनी दिव्यांग मां के साथ ननिहाल में रहती है।

गम्भीर रूप से जख्मी है बच्ची

जख्मी बच्ची का प्राथमिक उपचार सिकटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किए जाने के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया रेफर कर दिया है। चिकित्सक ने बताया कि बच्ची के दोनों पैर गम्भीर रूप से जख्मी हैं।

थानाध्यक्ष कफील अजहर ने दी मामले की जानकारी

कंगली थाना के थानाध्यक्ष कफील अजहर ने बताया कि महिला और घायल बच्ची सुबह दरवाजे पर बैठे थे, तभी गरज के साथ ठनका गिरा। मृतका की गोद में उसका सात माह का बच्चा था, जो पूरी तरह से सुरक्षित है। जबकि उसके पास खड़ी सात वर्षीय बच्ची झुलस गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया गया है।

वार्ड सदस्य तुलसी पासवान ने बताया कि मृतका दो माह पूर्व अपने मायके में आई थी। उसका पति पंजाब कमाने चला गया है। वहीं, मृतका की बड़ी बहन घायल मंदना कुमारी की मां गीता देवी दोनों पैर से दिव्यांग है। वह भी कुछ महीने से अपनी बच्चों के साथ मायके में रह रही है। मृतका की मां समेत उसके स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- Patna High Court: 'ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट शराब सेवन का निर्णायक सबूत नहीं', पटना हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

ये भी पढ़ें- CBI और NIA में सब-इंस्पेक्टर बनने का सुनहरा मौका, SSC CGL के 17,727 पदों पर होगी भर्ती; आवेदन शुरू

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।