Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सात फेरों पर भारी पड़ी बोलेरो: पिता ने ससुराल आकर देखा पड़ी है बेटी की लाश, बीते साल ही धूमधाम से कराई थी शादी

पश्चिम चंपारण के मैनाटांड के पुरुषोत्तमपुर गांव में महज एक बोलेरो कार के लिए एक विवाहिता की उसके ससुरालवालों की हत्‍या कर दी गई। बीते साल ही उसके पिता ने बड़े अरमानों के साथ उसका ब्‍याह कराया था। एक कार के लिए उसके साथ खूब मारपीट की गई। बाद में तबीयत बिगड़ी तो पिता को खबर दी गई जिन्‍होंने आकर देखा कि बेटी की लाश पड़ी हुई है।

By Pankaj Kumar Edited By: Arijita Sen Updated: Tue, 13 Feb 2024 04:31 PM (IST)
Hero Image
फोटो- मृतका चंदा देवी के रोते-बिलखते परिजन।

संवाद सूत्र ,मैनाटांड़। पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में उपेंद्र दास की पत्नी चंदा देवी (23) की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार भी कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपित महिलाएं मृतका की देयादीन हैं।

दहेज में चार लाख की कर रहे थे डिमांड

प्राथमिकी मृतका के पिता मझौलिया थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी मायके रामबचन दास ने दर्ज कराई है। आरोप है कि दहेज में चार लाख रुपये नहीं देने कारण गला दबाकर हत्या की गई है। प्राथमिकी में पति उपेंद्र दास, अजय दास, जितेंद्र दास, सुदर्शन दास ,रीता देवी, पुनीता देवी, पन्नालाल दास और रंजीत दास अभियुक्त हैं।

बोलेरो के लिए विवाहिता पर डाल रहे थे दबाव

मृतका के पिता ने बताया कि मैंने अपनी बेटी चंदा देवी की शादी पुरुषोत्तमपुर के उपेंद्र दास के साथ वर्ष 11 मई 2023 को हिंदू रीति रिवाज से कराई थी।

शादी के कुछ दिन बाद से मेरी बेटी से बोलेरो खरीदने के लिए चार लाख रुपये की मांग ससुराल वालों के द्वारा किया जाने लगा। नहीं देने पर मेरी बेटी के साथ बराबर मारपीट की जाती थी। 12 फरवरी को मेरे मोबाइल पर फोन आया कि आपकी बेटी की तबीयत खराब है। जितना जल्दी हो सके आ जाइये। आने पर देखा कि मेरी बेटी की लाश पड़ी है। 

परिवार की दो महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उसके नाक मुंह से खून निकला हुआ है और गले पर कटे का निशान है। इधर, पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

रीता देवी और पुनीता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उधर, मृतका के मायके वालों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतका की मां रेणू देवी बेटी की मौत से बदहवास हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: Vande Bharat Train: खुशखबरी! अब बिहार के इस स्टेशन पर भी रुकेगी वंदे भारत ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने लिया फैसला

यह भी पढ़ें: Bihar Budget Session Live Updates: सम्राट चौधरी ने विधानसभा में पेश किया बजट, कृषि क्षेत्र में 1.2 लाख करोड़ खर्च करने लक्ष्य

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर