Move to Jagran APP

Adidas को महंगा पड़ा Kanye West से करार तोड़ना, कई वर्षों में पहली बार नुकसान; उबरने में लगेंगे दो साल

Adidas के लिए वर्ष 2023 के नतीजे निराशाजनक रहे हैं। कान्ये वेस्ट से 2022 के अंत में अपना करार खत्म करना कंपनी के लिए भारी नुकसान वाला रहा। कंपनी ने बताया कि उसे 2023 में 75 मिलियन यूरो (करीब 82 मिलियन डॉलर) का घाटा हुआ। इससे पहले कंपनी ने 612 मिलियन यूरो का मुनाफा कमाया था। यह पहला मौका है जब कंपनी को नुकसान उठाना पड़ा है।

By Agency Edited By: Subhash Gariya Updated: Wed, 13 Mar 2024 07:55 PM (IST)
Hero Image
Adidas को 2023 में 75 मिलियन यूरो का नुकसान हुआ। (Photo-Unsplash)
एएफपी, जर्मनी। स्पोर्ट्स वेयर बनाने वाली कंपनी Adidas को 2023 में भारी नुकसान हुआ है। कंपनी ने बुधवार को बताया कि अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट के साथ करार खत्म करने से उन्हें बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। हालांकि, कंपनी ने यह भी बताया कि वह तेजी से नुकसान की भरपाई कर रही है।

साल 2022 में कान्ये वेस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यहूदी विरोधी पोस्ट शेयर किए थे, जिसके बाद जर्मन कंपनी Adidas ने कान्ये वेस्ट के साथ अपना करार खत्म कर दिया था।

75 मिलियन यूरो का नुकसान

Adidas और कान्ये वेस्ट ने मिलकर यीजी ट्रेनर्स (Yeezy trainers) शूज की ब्लॉकबस्टर लाइन तैयार की थी। इस करार के खत्म होने के साथ कंपनी को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब कंपनी इन शूज का बड़ा स्टॉक बेच नहीं पाई। इससे उसके राजस्व को भारी घाटा पहुंचा।

Adidas ने बताया कि वर्ष 2023 में उसे 75 मिलियन यूरो (करीब 82 मिलियन डॉलर) का नुकसान हुआ है। कई सालों में यह पहला मौका है जब कंपनी नुकसान में रही है। इससे पहले कंपनी ने 612 मिलियन यूरो का मुनाफा कमाया था।

कंपनी का फ्यूचर प्लान

कान्ये वेस्ट के साथ करार खत्म हो जाने के बाद Adidas ने शीर्ष नेतृत्व में भी बदलाव किया। प्रतिद्वंद्वी Puma से Bjorn Gulden को बतौर सीईओ नियुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि भले ही नतीजे अच्छे नहीं हैं लेकिन बिजनेस को बदलने में वक्त लगेगाा। उन्होंने आगे कहा कि 2023 के नतीजे उतने बुरे नहीं थे जितनी पहले आशंका थी।  हमें उम्मीद है कि अगले दो साल में कंपनी का कारोबार पूरी तरह से पटरी पर आ जाएगा।

यह भी पढ़ें: Tata के Semiconductor प्लांट से पैदा होंगी 72 हजार नई नौकरियां, N Chnadrasekharan बोले - 2026 में बना लेंगे पहली चिप

कंपनी का राजस्व 5 प्रतिशत गिरकर 21.4 बिलियन यूरो हो गया है। यीजी जूतों की बिक्री बंद होने से सबसे ज्यादा नुकसान अमेरिका में हुआ है। हालांकि कंपनी धीरे धीरे यीजी शूज की बिक्री शुरू कर रही है।

कंपनी यीजी जूतों को लागत मूल्य पर बेचेगी। अनुमान है कि इससे करीब 250 मिलियन यूरो का राजस्व मिलेगा। कंपनी के लिए चीन से भी राहत की खबर आई है, जहां उसकी बिक्री में बढ़ोत्तरी हुई है।

यह भी पढ़ें: इन मामले में चीन से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है भारत, यहां जानें जरूरी डिटेल