Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भारी गर्मी में Air India की फ्लाइट 20 घंटे डिले, यात्री बेहाल; एविएशन मिनिस्ट्री ने एयरलाइन को भेजा कारण बताओ नोटिस

टाटा ग्रुप (Tata Group) की एयरलाइन एयर इंडिया (Air India) की दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली फ्लाइट ने 20 घंटे की देरी के साथ उड़ान भरेगी। एयरलाइन ने बताया कि फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने की वजह से उड़ान में देरी हुई। एयर इंडिया की फ्लाइट को गुरुवार को लगभग 3.30 बजे उड़ान भरनी थी लेकिन अब यह फ्लाइट शुक्रवार को 3.00 बजे उड़ान भरेगी।

By Jagran News Edited By: Priyanka Kumari Updated: Fri, 31 May 2024 01:46 PM (IST)
Hero Image
भरी गर्मी में परेशान हुए Air India के यात्री

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। टाटा ग्रुप (Tata Group) की एयरलाइन एयर इंडिया (Air India) की दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली फ्लाइट ने 20 घंटे की देरी के साथ उड़ान भरा है। फ्लाइट के डिले होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरलाइन ने बताया कि फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने की वजह से उड़ान में देरी हुई।

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एयरलाइन के अधिकारी का हवाला देते हुए बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 183, जिसे बोइंग 777 विमान के साथ संचालित किया जाना था और गुरुवार को लगभग 3.30 बजे उड़ान भरनी थी। अब यह फ्लाइट शुक्रवार को 3.00 बजे उड़ान भरेगी।

फ्लाइट के यात्रियों ने अपनी परेशानी बताते हुए सोशल मीडिया पर शिकाय की। एक यात्री ने अपने पोस्ट में कहा कि फ्लाइट में कोई एयर कंडीशनिंग नहीं थी।

— Shweta Punj (@shwwetapunj) May 30, 2024

यात्री ने एक्स पोस्ट पर कहा

अगर यह प्राइवेटाइजेशन है तो फिर यह पूरे तरह से विफल है। @airindia @DGCAIndia AI 183 उड़ान में 8 घंटे से अधिक की देरी हुई है। यात्रियों को बिना एयर कंडीशनिंग के विमान में चढ़ने के लिए कहा गया था। फ्लाइट में एसी न होने की वजह से कुछ लोगों के बेहोश हो गए थे। इसके बाद यात्रियों को फ्लाइट से उतारा गया था।

यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर फर्श पर बैठे यात्रियों की एक तस्वीर भी पोस्ट की।

क्यों डिले हुई फ्लाइट

एयरलाइन अधिकारी ने कहा कि विमान में तकनीकी समस्या आ गई थी और इंजीनियरिंग जांच की गई। फ्लाइट ने ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) पार कर लिया था। अगर फ्लाइट उड़ान भर भी लेती है तो वह सैन फ्रांसिस्को पहुंच जाती। लेकिन, फिर भी वहां यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सैन फ्रांसिस्को में नाइट लैंडिंग पर प्रतिबंध है।

एयरलाइन आज 3 बजे उड़ान भरेगी। एयर इंडिया ने यात्रियों को रिफंड, होटल मानार्थ पुनर्निर्धारण और होटल आवास के ऑप्शन पेश किये हैं। फ्लाइट में हुई देरी को लेकर उड्डयन मंत्रालय ने एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस भेजा।