Move to Jagran APP

Bank Holiday: 4 जून को जारी होंगे चुनावी नतीजे, इस मौके पर क्या बंद रहेंगे बैंक?

Bank Holiday on 4 June 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों का एलान 4 जून 2024 (मंगलवार) को होगा। वोटिंग की काउंटिंग सुबह 8 बजे से हो जाएगी। चुनावी नतीजों ( Lok Sabha Election Result 2024) को लेकर कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या इलेक्शन रिजल्ट की वजह से कल बैंक बंद रहेंगे। आइए इस आर्टिकल में इसका जवाब जानते हैं।

By Priyanka Kumari Edited By: Priyanka Kumari Published: Mon, 03 Jun 2024 02:06 PM (IST)Updated: Mon, 03 Jun 2024 02:06 PM (IST)
Bank Holiday: 4 जून को जारी होंगे चुनावी नतीजे

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के नतीजों का एलान 4 जून 2024 (मंगलवार) को होगा। वोटों की काउंटिंग सुबह 8 बजे से हो जाएगी। चुनावी नतीजों को लेकर कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या इलेक्शन रिजल्ट की वजह से कल बैंक बंद रहेंगे?

दरअसल, लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में वोटिंग के दिन बैंक हॉलिडे का एलान किया गया था। ऐसे में कई लोगों को लग रहा है कि चुनावी नतीजे के दिन भी बैंक बंद रहेगा।

आरबीआई (RBI) हर महीने के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List) जारी करता है। इसका अलावा अगर कोई अतिरिक्त छुट्टी भी होती है तो उसके लिए नोटिफिकेशन जारी करता है।

आपको बता दें कि आरबीआई के बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार 4 जून को कोई बैंक हॉलिडे नहीं है। इसका मतलब है कि देश के सभी बैंकों में रेगुलर कामकाज होगा।  

जून में कितने दिन बंद रहेगा बैंक? (Bank holidays in June 2024)

जून के महीने में 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें दूसरा-चौथा शनिवार और रविवार शामिल है। इसके अलावा राजा संक्रांति और को ईद-उल-अधा के मौके पर बैंक बंद रहेंगें। अगर आप भी इस महीने किसी काम से बैंक जाने का सोच रहे हैं तो आपको बैंक हॉलिडे लिस्ट (RBI Bank Holiday List) जरूर चेक करना चाहिए।  

यह भी पढ़ें- Stock Market Today: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा Nifty-50, गिफ्ट निफ्टी में भी आई शानदार तेजी

जून में कब-कब बंद रहेगा बैंक?

  • 8 जून 2024 (शनिवार) को दूसरा शनिवार है। इस वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 09 जून 2024 को रविवार है। इस दिन सभी बैंक बंद रहते हैं।
  • 15 जून 2024 (शनिवार) को YMA दिन/राजा संक्रांति के मौके पर मिजोरम और ओडिशा के बैंक नहीं खुलेंगे।
  • 16 जून 2024 (रविवार) को देश के सभी बैंक का साप्ताहिक हॉलिडे है।
  • 17 जून 2024 (सोमवार) को ईद-उल-अज़हा के मौके पर मिजोरम, सिक्किम और ईटानगर के अलावा देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 18 जून 2024 (मंगलवार)  को ईद-उल-अज़हा के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के बैंक में छुट्टी है।
  • 22 जून (शनिवार)  को जून का चौथा शनिवार है। इस वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 जून 2024 (रविवार) को बैंक का साप्ताहिक अवकाश है।
  • 30 जून 2024 (रविवार)  को भी देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। 

यह भी पढ़ें- Bank Alert: June में बंद हो गए इस सरकारी बैंक के कई account, जानें क्या है वजह

 


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.