Move to Jagran APP

Bank Holiday List: नवंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें आरबीआई ने कब-कब और क्यों दी छुट्टी

Bank Holiday List भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी करता है। नवंबर का महीना शुरू होने में काफी कम समय बचा है। इस महीने कई दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। अगर आप भी इस महीने बैंक जाने वाले हैं तो आपको एक बार बैंक हॉलिडे लिस्ट चेक कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं कि नवंबर में किस दिन और किस कारण से बैंकों में छुट्टी रहेगी।

By Priyanka Kumari Edited By: Priyanka Kumari Updated: Mon, 28 Oct 2024 02:20 PM (IST)
Hero Image
Bank Holiday List: नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। देखते-देखते साल का दूसरा आखिरी महीना शुरू होने वाला है। इस महीने भी देश के कई शहरों में साप्ताहिक अवकाश के अलावा कई दिन बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर की बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है। अगर आप भी लाइफ सर्टिफिकेट (Life Certificate) जमा करने या फिर किसी और काम से बैंक जाने का सोच रहे हैं तो आपको एक बार बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday Check) चेक कर लेना चाहिए।

हम आपको नीचे बताएंगे कि नवंबर में कब और कहां के बैंक बंद रहने वाले हैं।

किस मौके पर बंद रहेंगे बैंक (November Bank Holiday List)

साप्ताहिक अवकाश के अलावा नवंबर में कई त्योहार भी है। वहीं विधानसभा चुनाव के कारण बैंक हॉलिडे बढ़ गया है। आरबीआई द्वारा जारी बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार-

  • 1 नवंबर 2024 को दिवाली अमावस्या के कारण अगरतला, बेलापुर, बैंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, शिलांग, श्रीनगर के बैंकों में छु्ट्टी रहेगी।
  • 2 नवंबर 2024 को बलि प्रतिपदा के मौके पर अहमदाबाद, बेलापुर, बैंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, मुंबई, नागपुर, लखनऊ के बैंक बंद रहेंगे।
  • 7 नवंबर 2024 को छठ पर्व के अवसर पर कोलकता, पटना, रांची के बैंक में कोई कामकाज नहीं होगा।
  • 8 नवंबर 2024 को छठ पर्व के कारण पटना, रांची, शिलांग के बैंक बंद रहेंगे।
  • 12 नवंबर 2024 को ईगास-बग्वाल के मौके पर देहरादून के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी।
  • 15 नवंबर 2024 को गुरु नानक जयंती के अवसर पर अहमदाबाद, बेलापुर,भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, तेलंगाना, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकता,लखनऊ,मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर, शिमला के बैंक बंद रहेंगे।
  • 18 नवंबर 2024 को कनकदास के कारण बैंगलुरु के बैकों में छुट्टी रहेगी।
  • 23 नवंबर 2024 को Seng Kutsnem के मौके पर शिलांग के बैंक बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Stock Update: बाजार में तेजी के बीच कई शेयरों में जारी उतार-चढ़ाव, तिमाही नतीजों का दिख रहा असर

बैंक का साप्ताहिक अवकाश

हर रविवार और महीने के दूसरे-चौथे शनिवार को सभी बैंक बंद रहते हैं। इस हिसाब से नवंबर में बैंक 3,10,17, 24 को रविवार के कारण बंद रहेंगे। वहीं, 9 (दूसरा शनिवार) और 23 को चौथा शनिवार के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी।

यह भी पढ़ें: Stock Update: बाजार में तेजी के बीच कई शेयरों में जारी उतार-चढ़ाव, तिमाही नतीजों का दिख रहा असर

इस दिन भी बंद रहेंगे बैंक 

इस महीने महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव होने वाले हैं। इन दोनों राज्यों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को चुनाव होंगे। विधानसभा चुनाव के मतदान वाले दिन इन राज्यों के बैंकों में छुट्टी रहेगी।