Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Budget 2024: चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से बढ़ रहा देश, इन चुनौतियों का करना होगा सामना

1 फरवरी 2024 (शुक्रवार) को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश किया था। इस बजट में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य किया है। दुनिया में भारत तेजी के साथ विकास कर रहा है। भारत में प्रति व्यक्ति आय नें तेजी देखने को मिली है। बात दें कि भारत में प्रति व्यक्ति आय 2601 डॉलर है।

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka KumariUpdated: Fri, 02 Feb 2024 03:56 PM (IST)
Hero Image
चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से बढ़ रहा देश

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। 1 फरवरी 2024 (शुक्रवार) को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश किया था। इस साल चुनाव के बाद पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। ऐसे में भले ही इस बजट कोई नई घोषणा एलान नहीं किया गया परंतु फिर भी इसमें सरकार की उबलब्धियों के बारे में बताया गया है।

पीएम मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य किया है। मौजूदा समय नें भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। दुनिया में भारत तेजी के साथ विकास कर रहा है।

यह भारत में प्रति व्यक्ति आय के जरिये जाना जा सकता है। भारत में प्रति व्यक्ति आय 2,601 डॉलर है। 197 देशों में प्रति व्यक्ति इनकम के मामलों में भारत 142वें पायदान पर है।

आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2014-15 में सालाना प्रति व्यक्ति आय 86,647 रुपये थी जो वित्त वर्ष 2022-23 में बढ़कर 1,72,000 रुपये हो गई है।

इसी के साथ इस बजट भाषण में कहा गया कि देश की प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी हुई है। वहीं वित्त मंत्री ने बताया कि महिला श्रम बल में भागीदारी में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

महिला श्रम बल में इजाफा

बजट भाषण में बताया गया कि महिला श्रम बल में इजाफा देखने को मिला है। वर्ष 2017-18 में जहां महिला श्रम बल भागीदारी दर 23.3 फीसदी था वो वर्ष 2022-23 में बढ़कर 37.0 प्रतिशत हो गया है।

हर साल कितने रुपये का बजट पेश हुआ

सरकार हर साल बजट में बताती है कि आगामी वित्त वर्ष में उन्हें कितनी राशि की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में जानते हैं कि पिछले 6 साल में सरकार ने कितने रुपये का बजट पेश किया है।

अमीर देशों में कितनी है प्रति व्यक्ति आय

अगर हम दुनिया के अमीर देशों की बात करें तो बता दें कि लग्जमबर्ग में सालाना प्रति व्यक्ति आय 1,43,320 डॉलर है। इसी तरह आयरलैंड में 1,37,640 डॉलर, सिंगापुर में 1,33,110 डॉलर और कतर में 1,14,210 डॉलर है।

इनके अलावा मकाउ में प्रति व्यक्ति सालाना इनकम डॉलर में 98,160, स्विटजरलैंड में 89,540 डॉलर, यूएई में एनुअल इनकम 88,960 डॉलर, सैन मरीनी में सालाना प्रति व्यक्ति 84,140 डॉलर, नार्वे में प्रति व्यक्ति की आमदनी 82,240 डॉलर और अमेरिका में हर आदमी की सालाना इनकम 80,410 डॉलर है।