Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चक्रवाती तूफान Remal का कहर, 400 फ्लाइट हुई कैंसिल, जानिए रिफंड पाने का पूरा प्रोसेस

चक्रवाती तूफान रेमल ने (Cyclonic Storm Remal) जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग के अनुसार यह रविवार को आधी रात तक बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल की तटीय इलाकों पर दस्तक दे सकता है। इससे पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। इसमें कोलकाता भी शामिल है। इससे कोलकाता और अगरतला जैसे एयरपोर्ट बंद करने पड़े हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर।

By Jagran News Edited By: Suneel Kumar Updated: Sun, 26 May 2024 07:05 PM (IST)
Hero Image
रेमल चक्रवात की वजह से कई फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान रेमल ने (Cyclonic Storm Remal) जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह रविवार को आधी रात तक बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल की तटीय इलाकों पर दस्तक दे सकता है। इससे पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। इसमें कोलकाता भी शामिल है।

कई फ्लाइट्स हुई कैंसिल

रेमल चक्रवात की वजह से कई फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने एडवाइजरी जारी की है। इसका अंडमान और निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से वियतनाम जाने वाली फ्लाइट्स प्रभावित हुई है। इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की है।

कैसे मिलेगा रिफंड?

इंडिगो ने X पर एडवाइजरी जारी करते हुए लिखा, 'चक्रवात रेमल के चलते अंडमान-निकोबार की राजधानी पोर्टब्लेयर और वियतनाम की राजधानी हनोई से आने-जाने वाली फ्लाइट प्रभावित हुई हैं। यात्री फुल रिफंड का दावा करने या वैकल्पिक उड़ान विकल्प तलाशने के लिए वेबसाइट- http://bit.ly/3MxSLeE पर जा सकते हैं।'

इंडिगो ने ढाका (बांग्लादेश) जाने वाली फ्लाइट्स के प्रभावित होने की भी आशंका जताई है। साथ ही, एयरलाइन ने यह बताया है कि 27 मई तक कोई भी फ्लाइट कोलकाता नहीं जाएगी और ना ही वहां से उड़ान भरेगी, क्योंकि कोलकाता एयरपोर्ट बंद रहेगा। इंडिगो का कहना है कि वह यात्रियों को उड़ान के बारे में सभी जरूरी अपडेट लगातार उपलब्ध करा रही है।

हालांकि, कई यात्रियों की शिकायत है कि एयरलाइन ने उन्हें मेल या रजिस्टर्ड फोन नंबर के माध्यम से फ्लाइट रद्द होने की जानकारी नहीं दी। कई हवाई यात्री एयरलाइन से से होटल का खर्च और खाने का भत्ता भी मांग रहे हैं।

कब तक बंद रहेगा कोलकाता एयरपोर्ट

कोलकाता एयरपोर्ट के अधिकारियों ने चक्रवात ‘रेमल’ की वजह से रविवार दोपहर से 21 घंटे के लिए उड़ान बंद करने का फैसला किया है। इससे कुल 394 फ्लाइट प्रभावित होंगी। इनमें डोमेस्टिक के साथ इंटरनेशनल फ्लाइट भी शामिल हैं। इस भीषण चक्रवात के मद्देजनर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी रेलवे ने एहतियात के तौर पर पश्चिम बंगाल के कुछ तटीय जिलों में कई ट्रेन सेवाएं भी रद्द कर दी हैं।

कोलकाता-अगरतला के बीच फ्लाइट सस्पेंड

चक्रवाती तूफान रेमल (Cyclonic Storm Remal) के जोर पकड़ने के साथ ही कोलकाता और अगरतला के बीच फ्लाइट को सोमवार सुबह तक के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। यह जानकारी अगरतला एयरपोर्ट अथॉरिटीज ने दी है।

एयरपोर्ट अथॉरिटीज ने अपने बयान में कहा कि दिल्ली, बेंगलुरु और गुवाहाटी से अन्य फ्लाइट का ऑपरेशन सामान्य तरीके से जारी रहेगा। अगर समस्या ज्यादा बढ़ती है, तो हम एयर ट्रैफिक के बारे में आगे की जानकारी साझा करेंगे।

इस बीच पूरे त्रिपुरा में चक्रवाती तूफान रेमल से बचाव के लिए एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने रेमल की वजह से त्रिपुरा के चार जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें : Cyclone Remal Alert Live Updates: चक्रवात 'रेमल' को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कोलकाता एयरपोर्ट बंद; कई ट्रेनें रद