Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कृषि तथा प्रोसेस्ड फूड के निर्यात में बढ़ोत्तरी दर्ज, किसानों को मिलेगा लाभ

व्यापार व उद्योग मंत्रालय ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कृषि तथा प्रोसेस्ड फूड उत्पादों के निर्यात में 25 फीसद बढ़त की जानकारी दी है। पिछले साल इसी अवधि की तुलना में मौजूदा वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में यह 13771 मिलियन डालर तक पहुंच गया।

By AgencyEdited By: Monika MinalUpdated: Wed, 02 Nov 2022 04:02 PM (IST)
Hero Image
निर्यात में बढ़त का लाभ देश के किसानों को मिलेगा

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में कृषि तथा प्रोसेस्ड फूड  के निर्यात में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इसकी जानकारी व्यापार व उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को दी। निर्यात में बढ़त का लाभ देश के किसानों को मिलेगा। दरअसल निर्यात में सुधार होने से किसानों की आय में वृद्धि हो रही है।

व्यापार व उद्योग मंत्रालय ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कृषि तथा प्रोसेस्ड फूड उत्पादों के निर्यात में 25 फीसद बढ़त की जानकारी दी है। पिछले साल इसी अवधि की तुलना में मौजूदा वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में यह 13,771 मिलियन डालर तक पहुंच गया। फल-सब्जी, अनाजों, लाइवस्टाक व प्रोसेस्ड फूड्स के निर्यात में तेजी आई है। यह जानकारी बुधवार को व्यापार व उद्योग मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय ने बताया, 'मौजूदा वित्त वर्ष के 6 माह में प्रोसेस्ड फलों व सब्जियों के निर्यात में 42 फीसद तक की बढ़त दर्ज हुई है।

अगस्त में ये था आंकड़ा

इस साल अगस्त में भारत के निर्यात में मामूली बढ़त दर्ज की गई। इस महीने में निर्यात 1.62 फीसद बढ़कर 33.92 अरब डॉलर हो गया था। इस दौरान देश का व्यापार घाटा दोगुने से ज्यादा बढ़ा था और 27.98 अरब डालर पर पहुंच गया। बता दें कि अगस्त 2021 में व्यापार घाटा 11.71 अरब डालर रहा था।

मार्च में भी बढ़ा था निर्यात

साल 2022 के मार्च में देश से हुए निर्यात में 20 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस अवधि में आयात में भी 24 फीसद की तेजी दर्ज हुई थी। इसके कारण व्यापार घाटा काफी बढ़ गया था। इस अवधि में एक साल पहले की तुलना में निर्यात करीब 19.76 फीसद बढ़कर 42.22 अरब डालर पर पहुंच गया था।

केंद्र का बड़ा फैसला, कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर में कटौती; डीजल एवं विमान ईंधन के निर्यात में की वृद्धि

Food Export Agreement: समझौता टूटने के बावजूद 12 यूक्रेनी जहाज खाद्यान लेकर रवाना, UN ने रूस से जताई उम्मीद