Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Flight Delays: घर बैठे मिलेगा आपको आपकी फ्लाइट का अपडेट, ये Flight Tracker ऐप्स आएंगे काम

Flight Delay ठंड की वजह से कई फ्लाइट कैंसिल और डिले हो रही है। ऐसे में कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्री एयरपोर्ट से वापस भी जा रहे हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिये उन ऐप्स और वेबसाइट के बारे में बताएंगे जहां आप फ्लाइट से जुड़ी सभी लेटेस्ट जानकारी को चेक कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर....

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka KumariUpdated: Wed, 17 Jan 2024 09:19 AM (IST)
Hero Image
ये flight tracker ऐप्स आएंगे काम (जागरण फोटो)

 बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Top Flight Tracker Apps: उत्तर भारत की कई फ्लाइट पर ठंड की मार पड़ रही है। ऐसे में सर्दी का सितम और घने कोहरे के कारण कई फ्लाइट देरी से चल रही है। वहीं, कई फ्लाइट कैंसिल भी हो रही है।

अगर आप भी इस ठंड में हवाई सफर पर जा रहे हैं तो फ्लाइट के डिले होने या कैंसिल होने पर आप कुछ नहीं कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको समय-समय पर अपडेट मिलती रहे तो यह आपकी काफी मदद करेगा।

आज हम आपको 7 फ्लाइट ट्रैकर ऐप्स (Flight Tracker Apps) के बारे में बताएंगे। यह आपको फ्लाइट से जुड़ी हर जानकारी जैसे फ्लाइट कितने बजे उड़ान भरेगी, फ्लाइट कैंसिल जैसे सभी जानकारी समय समय पर देती रहेगी।

यह ऐप्स एक तरह से आपको लूप में रखेगा जिससे आप फ्लाइट की रियल टाइम अपडेट आसानी से चेक कर पाएंगे।

फ्लाइटराडार24

फ्लाइटराडार24 (Flightradar24) ऐप को आप आसानी से iPhone और iPad में फ्री में इंस्टॉल कर सकते हैं। यह ऐप वर्ल्ड वाइड के फ्लाइट की डिटेल्स देती है। इस ऐप में आपको एयरपोर्ट की जानकारी, फ्लाइट डिटेल्स, हिस्ट्री डाटा, फ्लाइट फिल्टर जैसे जानकारी मिल जाएगी।

फ़्लाइटस्टैट्स

फ़्लाइटस्टैट्स (FlightStats) को आप Ios और एंड्रॉयड में इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके अलावा वेब में भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ऐप रियल टाइम फ्लाइट की स्थिति और एयरपोर्ट को ट्रैक कर सकते हैं।

आप इसकी मदद से आसानी से फ्लाइट नंबर, एयरपोर्ट रूट के बारे में चेक कर सकते हैं। इस से आप दुनिया के किसी फ्लाइट को ट्रैक कर सकते हैं।

यहां आपको फ्लाइट के टेक ऑफ, मौसम जैसे कई जानकारी मिलेगी। इसके अलावा यहां आप फ्लाइट का टाइम टेबल भी चेक कर सकते हैं।

फ्लाइटअवेयर

फ्लाइटअवेयर (FlightAware) को आप वेब, आईओएस और एंड्रॉयड में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आप रियल टाइम फ्लाइट और एयरपोर्ट की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं। यहां आप फ्लाइट की संख्या या एयरपोर्ट रूट से दुनिया के किसी भी फ्लाइट की जानकारी ले सकते हैं।

यहां आपको फ्लाइट के आने की टाइमिंग के साथ ही डिले इंडेक्स, मौसम जैसी जरूरी जानकारी ले सकते हैं।

प्लेन लाइव

प्लेन लाइव (Plane Live App) एक फ्री ऐप है। इसे यूज करने के लिए कोई चार्ज नहीं देना होता है। इसे आप आईओएस और एंड्रॉयड फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं। इस ऐप में आप दुनिया के किसी भी फ्लाइट की जानकारी ले सकते हैं।

यहां आपको फ्लाइट की सभी जानकारी मिलेगी। अगर फ्लाइट की टाइमिंग चेंज होती है तो उसकी नोटिफिकेशन भी आती है।

इसके अलावा अगर किसी फ्लाइट में आपकी फैमिली या दोस्ट ट्रैवल कर रहे हैं तो आप उनकी फ्लाइट को भी ट्रैक कर सकते हैं।

फ्लाइटी

फ्लाइटी को आप आईफोन (Iphone) या  आईओएस में इंस्टॉल  कर सकते हैं। असमें आपको लाइव स्ट्रीमिंग, सलाह, चेतावनी के साथ ही पायलट ग्रेड डेटा की जानकारी दी जाती है। यह ऐप मॉर्निंग-ऑफ़, चेक-इन और कनेक्शन असिस्टेंट जैसी जानकारी भी देता है।

इसके अलावा यहां आपको पर्सनल फ्लाइट लॉग, मैप और एप्पल वॉच ऐप की सुविधा भी मिलती है।

गूगल का फ्लाइट ट्रैकर

अगर आप किसी स्पेशल फ्लाइट की जानकारी लेना चाहते हैं तो आप गूगल का फ्लाइट ट्रैकर (Google Flight Tracker) यूज कर सकते हो। आपको में स्पेशल फ्लाइट ट्रैकिंग ऐप या वेबसाइट पर भरोसा करने की जरूरत नहीं है। गूगल (Google) इंटरनेट से आप फ्लाइट टैक कर सकते हैं।

यहां आपको विश्वसनीय जानकारी मिल जाती है। फ्लाइट ट्रैक करने के लिए आपको गूगल में फ्लाइट नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको जानकारी मिल जाएगी।

अगर आप ज्यादा जानकारी लेना चाहते हैं तो आप फ्लाइट ट्रैकर के वेबपेज पर जाकर स्निपेट के नीटे सोर्स पर क्लिक करके ज्यादा जामकारी ले सकते हैं।  

यह भी पढ़ें- काम की खबर : फ्लाइट लेट होने पर 'नाराजगी' दिखाने से नहीं चलेगा काम, DGCA के इन नियमों का उठाएं लाभ