Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mukesh Ambani की संपत्ति में हुआ इजाफा, बेहतर हुई रैंकिंग; इन भारतीयों का भी लिस्ट में नाम

Forbes Richest List 2024 दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में भारतीयों का नाम भी शामिल है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एकलौते भारतीय हैं जिनका नाम टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में है। फोर्ब्स (Forbes Richest List 2024) की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में कुल 200 भारतीय हैं। इसी के साथ अरबपतियों की संख्या में भारत तीसरे पायदान पर हैं।

By Priyanka Kumari Edited By: Priyanka Kumari Updated: Thu, 04 Apr 2024 09:35 AM (IST)
Hero Image
Mukesh Ambani की संपत्ति में हुआ इजाफा, बेहतर हुई रैंकिंग;

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। फोर्ब्स वर्ल्ड्स बिलिनियर लिस्ट 2024 (Forbes World's Billionaires List 2024) में इस साल लगभग 25 भारतीय जुड़े हैं। इन भारतीयों के जुड़ने के बाद अब दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में लगभग 200 भारतीय अरबपति शामिल है।

पिछले साल भारतीय अरबपतियों (Indian Billionaire) की कुल संपत्ति 675 अरब डॉलर थी जो इस साल बढ़कर 954 अरब डॉलर हो गई है। भारतीय अरबपतियों की लिस्ट में टॉप पर  रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) है। इसके बाद गौतम अदाणी (Gautam Adani) का नाम आता है।  

दुनिया के अमीरों की लिस्ट

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति में टॉप पर बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) है। इनके पास कुल 233 अरब डॉलर की संपत्ति है। वहीं दूसरे नंबर पर टेस्ला (Tesla) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) का नाम आता है। एलन मस्क की नेटवर्थ 194 अरब डॉलर है।

तीसरे नंबर पर जेफ बेजोस (Jeff Bezos), चौथे नंबर पर मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) और पांचवें नंबर पर लैरी इलिसन (Larry Ellison) है। Oracle of Omaha के नाम से जानने वाले वॉरेन बफे (Warren Buffett) अमीरों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। इसी के साथ बिल गेट्स (Bill Gates) सातवें, स्टीव बाल्मर (Steve Ballmer) आठवें पायदान पर है।

एक बार फिर से अमीरों की लिस्ट में भारतीय अरबपति का नाम शामिल है। फोर्ब्स की पिछली रिपोर्ट में जहां मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 10वें स्थान पर थे, वहीं अब उनकी रैंक 9 हो गई है। मुकेश अंबानी की कुल नेट वर्थ (Mukesh Ambani Net Worth) 116 अरब डॉलर है।

मुकेश अंबानी के बाद टॉप 10 पर लैरी पेज (Larry Page) हैं।  

भारत के अमीरों की लिस्ट

  1. भारतीय अरबपतियों की लिस्ट में टॉप पर मुकेश अंबानी है।
  2. इसके बाद अदाणी ग्रुप के मालिक गौतम अदाणी (Gautam Adani) का नाम है। गौतम अदाणी की नेट वर्थ (Gautam Adani  Net Worth ) 84 अरब डॉलर है।
  3. एचसीएल कंपनी के फाउंडर शिव नादर तीसरे पायदान पर हैं। इनकी कुल संपत्ति 36.9 अरब डॉलर है।
  4. जिंदल ग्रुप की मालिक सावित्री जिंदल की नेट वर्थ 33.5 अरब डॉलर है। यह भारतीय अमीरों की लिस्ट में चौथे पायदान पर है। यह देश की पहली अमीर महिला है।
  5. सन फार्मास्युटिकल्स के संस्थापक दिलीप सांघवी पांचवें पायदान पर हैं। इनके पास 26.7 अरब डॉलर की कुल संपत्ति है।
  6. साइरस पूनावाला के पास 21.3 अरब डॉलर की कुल संपत्ति है।  वह छठे स्थान पर हैं।
  7. भारत की सबसे बडी रियल्टी कंपनी डी. एल. एफ. लिमिटेड के अध्यक्ष कुशल पाल सिंह सातवें स्थान पर हैं। इनकी नेट वर्थ 20.9 अरब डॉलर है।
  8. आदित्य बिड़ला ग्रुप के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वह आठवें पायदान पर हैं। इनके पास 19.7 अरब डॉलर की कुल संपत्ति है।
  9. डी मार्ट के संस्थापक राधाकिशन दमानी की कुल संपत्ति 17.6 अरब डॉलर है। वह भारतीय अमीरों की लिस्ट में नौवें स्थान पर हैं।
  10. लक्ष्मी मित्तल भारतीय अमीरों की लिस्ट में 10वें पायदान पर हैं। इनके पास 16.4 अरब डॉलर की कुल संपत्ति है।