Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ganesh Chaturthi 2024: भारत ही नहीं मुस्लिम आबादी वाले देश में भी था गणपत्ति का बोलबाला,जानें क्यों है इनके नोट पर गणेश की फोटो?

Ganesh Chaturthi 2024 आज देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूम-धाम सा मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर हम आपको इस आर्टिकल में गणेश की मान्यता से जुड़ी एक खास बात बताएंगे। जी हां भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी भगवान का मान्यता है। इसका प्रूफ है कि दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाले देश के नोट पर गणेश की फोटो है।

By Priyanka Kumari Edited By: Priyanka Kumari Updated: Sat, 07 Sep 2024 12:00 PM (IST)
Hero Image
इंडोनेशिया के नोट पर है भगवान गणेश का तस्वीर

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। गणपत्ति बप्पा मोरिया! आज देश के कई घरों या पंडाल में गणेश भगवान की स्थापना की गई है। जी हां, 7 सितंबर 2024 (शनिवार) यानी आज देश भर में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2024) का त्योहार मनाया जाएगा। वैसे कहा जाता है कि भारत में देवी-देवताओं को काफी महत्व दिया जाता है। हिंदू धर्म में सर्वप्रथम पूजा गणेश भगवान की जाती है।

अगर आपको कहें कि गणेश की पूजा केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी होती है। जी हां, हैरान होने की बात नहीं है। इंडोनेशिया में तो उनकी करेंसी (Indonesia currency) के नोट पर गणेश जी की तस्वीर है। हैरान करने वाली बात यह है कि इंडोनेशिया दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है।

इंडोनेशिया के नोट पर है गणेश की तस्वीर

इंडोनेशिया की करेंसी भी भारतीय करेंसी जैसी है। यहां भी लोग सामान या फिर किसी भी चीज की खरीद के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। भारतीय करेंसी रुपया है तो इंडोनेशिया की करेंसी रूपियाह (Rupiah) है। इंडोनेशिया में लगभग 3 फीसदी ही हिंदु हैं बाकी 87.5 फीसदी मुस्लिम हैं।

इंडोनेशिया के 20 हजार के नोट पर गणेश की तस्वीर छपी है। यह नोट साल 1998 में इंडोनेशियाई सरकार ने जारी किया था। अब ऐसे में सवाल है कि आखिर इंडोनेशिया के नोट पर गणेश की फोटो के पीछे की वजह क्या है?

अगर आप इंडोनेशिया करेंसी की 20 हजार रूपियाह को ध्यान से देखें तो इसे पर गणेश की फोटो के साथ क्लासरम की भी फोटो है। इसके अलावा इस नोट पर डोनेशिया के पहले शिक्षा मंत्री हजर देवांत्रा की फोटो है। इंडोनेशिया में हजर देवांत्रा को आजादी का नायक माना जाता है। वहीं, भगवान गणेश को शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इंडोनेशिया के लोग मानते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था के मजबूत होने की वजह भगवान गणेश हैं। बता दें कि वर्तमान में इंडोनेशिया में यह नोट का चलन नहीं है।

य़ह भी पढ़ें: Bank Holiday: आज बंद है कई शहरों में बैंक, क्या आपके शहर में है छुट्टी या नहीं