Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Diwali 2023: धनतेरस पर गोल्ड खरीदने की कर रहे प्लानिंग, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Important gold buying tips भारत में गोल्ड खरीदना जहां एक ओर शुभ माना जाता है वहीं दूसरी तरफ यह निवेश के लिए काफी लोकप्रिय माध्यम है। अगर आप भी इस साल धनतेरस पर गोल्ड खीदने का सोच रहे थे तो आपको गोल्ड खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। (जागरण ग्राफिक्स)

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka KumariUpdated: Sat, 04 Nov 2023 12:55 PM (IST)
Hero Image
धनतेरस पर गोल्ड खरीदने की कर रहे प्लानिंग

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Important gold buying tips: अगले हफ्ते धनतेरस का त्योहार है। इस मौके पर गोल्ड खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इसके अलावा गोल्ड को निवेश के लिए भी काफी शुभ माना जाता है। यह बाकी निवेश की तुलना में काफी सुरक्षित है। फेस्टिव सीजन में कई ज्वैलर लोगों को ठगते हैं। ऐसे में आपको गोल्ड खरीदने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

सर्टिफाइड गोल्ड खरीदें

आपको हमेशा से भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) से प्रमाणित गोल्ड ही खरीदना चाहिए। दरअसल, इस से यह तय हो जाता है कि सोने शुद्धता और क्वालिटी वाला है। वहीं, बीआईएस हॉलमार्क में कोड, टेस्टिंग लैब का निशान, ज्वैलर का साइन और साल होता है। आपको हमेशा हॉलमार्क वाला ही गोल्ड खरीदना चाहिए।

शुद्धता की जांच करें

गोल्ड की शुद्धता जांच करने के लिए 24 कैरेट नापा जाता है। इसके अलावा 24,22,28 कैरेट के जरिये भी इसे नापा जाता है। 24 कैरेट को सबसे ज्यादा शुद्धासोना माना जाता है। आप जब भी कोई गोल्ड खरीदें तो एक बार उसका कैरेट जरूर चेक करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- गोल्ड में निवेश करने के कितने हैं तरीके? SGB और Gold Mutual Fund में पैसा लगाने से पहले जान लें सभी नियम

गोल्ड की कीमत की तुलना करें

आपको सोने की कीमत की तुलना अवश्य करना चाहिए। हर जौहरी गोल्ड की अलग कीमत लगाते हैं। आप ऑनलाइन भी गोल्ड की कीमतों को चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप एक शहर से दूसेर शहर ट्रैवल करने वाले हैं तो आप दूसरे शहर के गोल्ड की कीमतों को भी चेक कर सकते हैं। देश में इनकी कीमतों में बदलाव किया जाता है। ऐसे में आपको लेटेस्ट के बारे में पता होना चाहिए।

मेकिंग चार्ज के बारे में जानें

गोल्ड की ज्वेलरी में आपको मेकिंग चार्ज भी देना होता है। ज्वैलर्स इनकी कीमतों को बदलते रहते हैं। ऐसे में आप ज्वैलर से जरूर पूछें कि वह कितना मेकिंग चार्ज लेंगे। मेंकिंग चार्ज गहने की डिजाइन पर लगाया जाता है।

विश्वास वाले ज्वैलर से खरीदें

आपको हमेशा से किसी भरोसेमंद ज्वैलर से ही अपनी ज्वैलरी खरीदनी चाहिए। यहां आपके साथ धोखाधड़ी होने का खतरा कम होता है और आपको क्वालिटी वाली ज्वैलरी मिल सकती है।

डिस्काउंट का पता लगाएं

फेस्टिव सीजन पर कई ज्वैलर छूट या डिस्काउंट देते हैं। ऐसे में आपको इस डिस्काउंट ऑफर के बारे में पता होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Sovereign Gold Bond में इन चार वजहों से कर सकते हैं निवेश, पोर्टफोलियो में सोना जोड़ने का हो सकता है सही समय