Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gold Rate on 22 Dec: सोने की हाजिर कीमतों में गिरावट, चांदी भी टूटी, जानिए क्या हैं भाव

Gold Rate on 22 Dec घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी दोनों ही धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोने के हाजिर भाव में 243 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

By Pawan JayaswalEdited By: Updated: Tue, 22 Dec 2020 07:26 PM (IST)
Hero Image
सर्राफा बाजार के लिए प्रतीकात्मक तस्वीर PC: Pexels

नई दिल्ली, पीटीआइ। घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी दोनों ही धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोने के हाजिर भाव में 243 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से सोने का भाव 49,653 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। सिक्युरिटीज के अनुसार, सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट के चलते ही घरेलू बाजार में कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना 49,896 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने के साथ ही चांदी की हाजिर कीमतों में भी मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई है। चांदी के भाव में 216 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से चांदी का भाव 67,177 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है। गौरतलब है कि चांदी पिछले सत्र में 67,393 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

वैश्विक स्तर पर मंगलवार शाम सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट दिखी। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार शाम सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.30 फीसद या 5.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1,877.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.24 फीसद या 4.46 डॉलर की गिरावट के साथ 1,872.43 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

वैश्विक स्तर पर चांदी का भाव

वैश्विक स्तर पर मंगलवार शाम चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट दिखी। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार शाम कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 1.15 फीसद या 0.30 डॉलर की गिरावट के साथ 26.08 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.92 फीसद या 0.24 डॉलर की गिरावट के साथ 25.93 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि डॉलर इंडेक्स में मजबूती के चलते सोने की कीमतों में यह गिरावट आई है।