Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Happy Birthday Nirmala Sitharaman: बड़ा दिलचस्प है निर्मला सीतारमण का सफर, कुछ ऐसे बनीं देश की वित्त मंत्री

Finance Minister Nirmala Sitharaman Birthday Special देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आज 64वां जन्मदिन मना रही है। वह रक्षा मंत्री के भी पद पर काम कर चुकी है। जब भी निर्मला सीतारमण बजट पेश करती हैं तो संसद के साथ पूरे देश की निगाह उनपर रहती है। हम कह सकते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था के विकास में उनका योगदान बहुत अहम है।

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka KumariUpdated: Fri, 18 Aug 2023 01:17 PM (IST)
Hero Image
देश की अर्थव्यस्था से जुड़े लिए कई बड़े फैसले

 नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Happy Birthday Nirmala Sitharaman: निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 को एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। आज निर्मला सीतारमण का 64वां जन्मदिन है। वह देश के वित्त मंत्री के पद पर कार्यरत है। इस से पहले वह एनडीए सरकार में रक्षा मंत्री के पद पर काम कर रही थी। आज निर्मला सीतारमण की वजह देश की हर नारी खुद पर गर्व करती है। आइए, निर्मला सीतारमण के जन्मदिन पर उनकी जीवन, करियर और शिक्षा के बारे में जानते हैं।

निर्मला सीतारमण का जीवन परिचय

निर्मला सीतारमण तमिलनाडु के मदुरै जिले में पैदा हुई है। इनके पिता का नाम नारायण सीतारमण और माता सावित्री देवी है। निर्मला सीतारमण की शादी पढ़ाई के दौरान ही हो गई थी। उन्होंने लव मैरिज की है। शादी के बाद वह लंदन शिफ्ट हो गई थी। 1991 में निर्मला सीतारमण पति के साथ भारत वापस लौट आई थी। इसके बाद वह हैदराबाद में ही बस गई।

निर्मला सीतारमण करियर

निर्मला बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थी। उन्होंने तिरुचिरापल्ली के सीतालक्ष्मी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। ग्रेजुएशन के बाद वह जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से इकोनॉमी में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया। इनके पास एमफिल की डिग्री भी है। निर्मला सीतारमण ने अपना करियर प्राइस टपर हाउस कूपर से शुरू किया है। वह वहां सीनियर मैनेजर की पोस्ट पर कार्यरत थी। इसके बाद वह बीबीसी वर्ल्ड सर्विस में भी काम कर चुकी है। वह हैदराबाद के प्रणव स्कूल के संस्थापकों में भी शामिल हुई थी। इसी के साथ वह नेशनल कमीशन आफ वीमेन की मेंबर बनी थी।

निर्मला सीतारमण का राजनीतिक करियर

निर्मला सीतारमण को हमेशा से राजनीति में रूचि थी। उन्होंने वर्ष 2000 में भारतीय जनता पार्टी के आंध्र प्रदेश यूनिट के प्रवक्ता बनी। वहीं, 2006 में उन्होंने भाजपा की पार्टी ज्वाइन कर लिया था। कुछ सालों के बात उनके पति भी भाजपा में शामिल हो गए थे। वह 2010 में पार्टी की प्रवक्ता बनी थी।

निर्मला सीतारमण की अचीवमेंट

साल 2014 के चुनाव में निर्मला सीतारमण का काफी योगदान रहा है। वह 2016 में मिनिस्टर ऑफ स्टेट के पद को संभाला। इसके बाद वह एनडीए सरकार के समय वह रक्षा मंत्री बन गई। इसके बाद 2019 में उनको वित्त मंत्री के पद मिला। आपको बता दें कि निर्मला सीतारमण भारत की दूसरी रक्षा मंत्री है। देश की पहली महिला रक्षा मंत्री इंदिरा गांधी हैं।

निर्मला सीतारमण के फैसले

वित्त मंत्री ने बैंकों के मर्जर को लेकर बड़ा फैसला किया है। उन्होंने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का पंजाब नेशनल बैंक में मर्ज किया है। इसी तरह कई और बैंकों के मर्जर का भी फैसला लिया है। इसके अलावा उन्होंने 20 लाख करोड़ रुपये के आत्मानिर्भर भारत पैकेज (Aatmanirbhar Bharat package) का भी एलान किया है। इस साल बजट में इन्होंने महिला के लिए महिला सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम भी शुरू किया है। निर्मला सीतारमण ने टैक्स स्लैब में भी बदलाव जैसे कई बड़े फैसले लिए हैं।