Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tatkal Passport: विदेश जाने के लिए तत्काल पासपोर्ट बनवाना है? जानें कितने दिन लगेंगे और कितनी देनी होगी फीस

विदेश जाने के लिए वीजा के साथ पासपोर्ट जरूरत पड़ती है। लेकिन कुछ लोगों का अचानक से विदेश जाने का प्रोग्राम बन जाता है। इतने कम समय में सामान्य पासपोर्ट बनवाना तकरीबन नामुमकिन होता है। ऐसे ही लोगों के लिए है Tatkal Passport की सुविधा। आइए जानते हैं कि तत्काल पासपोर्ट कैसे बनता है और इसमें कितना खर्च आता है।

By Jagran News Edited By: Suneel Kumar Updated: Fri, 03 May 2024 12:19 PM (IST)
Hero Image
36 पेज वाले तत्काल पासपोर्ट के लिए 3500 रुपये का चार्ज देना होगा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Tatkal Passport: अगर आपको भारत से बाहर घूमने या फिर किसी काम के सिलसिले में जाना है, तो वीजा के साथ पासपोर्ट जरूरत पड़ती है। लेकिन, कई बार दिक्कत यह होती है कि अचानक से विदेश जाने का सामान्य प्रोग्राम बन जाता है। इतने कम समय में पासपोर्ट बनवाने से जुड़ी सारी प्रक्रिया पूरी करना तकरीबन नामुमकिन होता है।

ऐसे ही लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए है भारत सरकार की तत्काल पासपोर्ट (Tatkal Passport) की सुविधा। आइए जानते हैं कि तत्काल पासपोर्ट कैसे बनता है और इसमें कितना खर्च आता है।

कितने दिन में बनता है तत्काल पासपोर्ट?

सामान्य पासपोर्ट बनवाने में अमूमन 20 से 45 दिन लगते हैं। इसकी तुलना में तत्काल पासपोर्ट काफी कम समय में बन जाता है। लेकिन, आपको यह बताना होगा कि आपको तत्काल पासपोर्ट क्यों चाहिए। जैसे कि अगर आपको पढ़ाई, इलाज और किसी स्पोर्ट्स इवेंट में हिस्सा लेना है, तो आप तत्काल पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

अगर एप्लिकेशन फॉर्म सबमिट होने के बाद आपका स्टेटस Granted दिख रहा है, तो आपका पासपोर्ट तीसरे कामकाजी दिन ही डिस्पैच कर दिया जाएगा। सामान्य पासपोर्ट में पहले पुलिस वेरिफिकेशन होता है, फिर प्रक्रिया आगे बढ़ती है। लेकिन, तत्काल पासपोर्ट में आपको पासपोर्ट पहले ही जारी कर दिया जाता है, पुलिस वेरिफिकेशन बाद में होता है। अमूमन 7 से 14 के बीच तत्काल पासपोर्ट की सारी प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

Tatkal Passport के लिए कैसे करें अप्लाई?

सरकार ने पासपोर्ट बनवाने के ऐप भी बनाया है। आप mPassport Seva ऐप के जरिये पासपोर्ट बनवाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, ऑफिशियल साइट के जरिए तत्काल पासपोर्ट बनवाने का तरीका यह है।

- पासपोर्ट सेवा की ऑफिशियल साइट पर रजिस्टर करें।

- आपको दो ऑप्शन मिलेंगे- फ्रेश और री-इशू। फ्रेश चुनें।

- स्कीम टाइप में आपको तत्काल ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

- फिर फॉर्म डाउनलोड करें और उसे ऑनलाइन भरें।

- फिर पेमेंट करके रसीद का प्रिंट लें।

- नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र की अप्वॉइंटमेंट बुक कराएं।

अप्वॉइंटमेंट डेट पर पासपोर्ट के सेंटर पर जाएं। वहां आपका फॉर्म सबमिट होगा और आपके दस्तावेजों का वेरिफिकेशन भी होगा।

Tatkal Passport बनवाने में कितनी लगेगी फीस?

अगर आप सामान्य तरीके से पासपोर्ट बनवाते हैं, तो आपका काम 1500 रुपये में हो जाएगा। लेकिन, 36 पेज वाले तत्काल पासपोर्ट के लिए 3500 रुपये का चार्ज देना होगा। अगर आप 60 पेज वाला तत्काल पासपोर्ट चाहते हैं, तो 4000 रुपये का खर्च आएगा। 8 साल से कम उम्र के बच्चों और सीनियर सिटीजन को सामान्य पासपोर्ट बनवाते वक्त 10 फीसदी की रियायत मिलती है। लेकिन, तत्काल पासपोर्ट पर कोई छूट नहीं मिलती।

किन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत?

अगर आपको तत्काल पासपोर्ट बनवाना है, तो आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और बैंक/पोस्ट ऑफिस पासबुक जैसे कुछ डॉक्युमेंट साथ रखें। आपको इनमें से दो-तीन दस्तावेजों की आवश्यता होगी।

यह भी पढ़ें : Travel Tips: ऐसे करें गर्मी की छुट्टियां प्लान, कम पैसों में मिलेंगी लग्जरी सुविधाएं