Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hurun India Rich List 2024: सेल्फ-मेड महिलाओं में Zoho की को-फाउंडर अव्वल, बॉलीवुड एक्ट्रेस का भी जलवा

Hurun India Rich List 2024 में भारतीय महिलाओं ने भी अपना स्थान बनाया है। अगर भारत के टॉप-10 महिला अरबति की बात करें तो सबसे पहला नाम जोहो (Zoho) की को-फाउंडर राधा वेम्बू (Radha Vembu) का आता है। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला (Juhi Chawla) ने भी अपना स्थान बनाया है। इस लेख में टॉप-10 महिला अरबपति के नाम और उनकी नेट वर्थ के बारे में जानते हैं।

By Priyanka Kumari Edited By: Priyanka Kumari Updated: Sat, 31 Aug 2024 12:40 PM (IST)
Hero Image
Hurun India Rich List 2024: महिलाओं ने भी किया कमाल

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। इस हफ्ते हुरुन इंडिया (Hurun India) ने भारत रिच लिस्‍ट 2024 (Hurun India Rich List 2024) जारी कर दी। इस लिस्ट में पुरुषों के साथ महिलाओं को भी स्थान मिला है। बता दें कि यह पहली बार है जब भारत के रिच लिस्‍ट में 300 से ज्यादा अरबपतियों का नाम शामिल हैं। इस बार लिस्ट में 102 एनआरआई को स्थान दिया गया है।

भारत के अरबपति महिलाओं की बात करें तो सबसे पहला नाम भारत की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी जोहो (Zoho) की को-फाउंडर राधा वेम्बू (Radha Vembu) का आता है। इसके बाद नायका (Nykaa) की CEO फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar), अरिस्ता नेटवर्क्स (Arista Networks) की CEO जयश्री उल्लाल (Jayshree Ullal) आदि का नाम भी शामिल हैं।

बता दें कि इस लिस्ट में उन महिलाओं का नाम शामिल हैं जिनके पास कोई पुश्तैनी संपत्ति नहीं हैं। उन्होंने अपने दम पर इतनी संपत्ति कमाई है। आइए, हम आपको इस आर्टिकल में भारत की टॉप-10 महिला अरबपति और उनकी संपत्ति के बारे में बताएंगे।

भारत की टॉप-10 महिला अरबपति (India Top-10 Richest Women)

  • इस लिस्ट में सबसे पहला नाम जोहो कंपनी की को-फाउंडर राधा वेम्बू का है। राधा वेम्बू के पास कुल 47500 करोड़ रुपये की संपत्ति है। फोर्ब्स (Forbes) भारत के अरबपतियों की लिस्ट में राधा वेम्बू 55वें नंबर पर हैं।
  • भारतीय महिलाएं अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर ब्यूटी ब्रांड Nykaa की सीईओ फाल्गुनी नायर हैं। इनकी नेट वर्थ 32200 करोड़ रुपये है।
  • महिला अरबपतियों की लिस्ट में अरिस्ता नेटवर्क्स (Arista Networks) की अध्यक्ष जयश्री उल्लाल (Jayshree Ullal) का तीसरे स्थान पर हैं। इनके पास 32100 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है।
  • बायोकॉन (Biocon) की फाउंडर किरण मजूमदार शॉ (Kiran Mazumdar-Shaw) के पास 29000 करोड़ रुपये की नेटवर्थ है। वह भारत की टॉप-10 महिला अरबपति की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।
  • भारत की टॉप-10 महिला अरबपति की लिस्ट में पांचवें पायदान पर नेहा नरखेड़े (Neha Narkhede) हैं। यह अमेरिकन टेक्नोलॉजी कंपनी कॉनफ्लुएंट (Confluent)की को-फाउंडर हैं। इनकी नेट वर्थ 4900 करोड़ रुपये है।
  • इस लिस्ट में छठें नंबर पर बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला (Juhi Chawla) का नाम हैं। वह आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की मालिक है। इस टीम के मालिक शाहरुख खान भी है। जूही चावला की नेटवर्थ 4600 करोड़ रुपये है। भारत रिच लिस्‍ट 2024 में वह पहली महिला अभिनेत्री हैं।
  • पेप्सिको (PepsiCo) की Ceo इंदिरा के नूई (Indra Nooyi) का नाम इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं। इनके पास 3900 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है।

यह भी पढ़ें: छंटनी के बाद मुश्किल में Intel, वित्तीय स्थिति सधारने के लिए कुछ फैक्टरी को कर सकता है बंद

  • 3100 करोड़ रुपये की नेट वर्थ के साथ लेंसकार्ट (Lenskart)की फाउंडर नेहा बंसल (Neha Bansal) का नाम लिस्ट में आठवें स्थान पर हैं।
  • UV टेक्नोलॉजीस (UV Technologies) की सीईओ देविता राजकुमार सराफ (Devita Saraf) का नाम इस लिस्ट में नौंवे स्थान पर हैं। इनके पास कुल 3000 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
  • कविता सुब्रमण्यम (Kavita Krishnamurti) स्टॉक ट्रेडिंग कंपनी अपस्टॉक्स (Upstox) की सह-संस्थापक हैं। इनकी नेटवर्थ 2700 करोड़ रुपये है। यह महिला अरबपति की लिस्ट में टॉप-10 पर हैं।

यह भी पढ़ें: UPI New Feature: यूपीआई पेमेंट को आसान बनाने के लिए लॉन्च हुआ UPI Circle, बिना अकाउंट के होगा ट्रांजैक्शन