Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Visa Types In India: भारत सरकार जारी करती है 10 तरह के वीजा, क्या हैं इनमें अंतर डिटेल में जानें सबकुछ

Types of Visa आज हमें जब भी विदेश जाना होता है तो पासपोर्ट के साथ वीजा बहुत जरूरी होता है। भारत के नागरिक को 10 अलग तरह के वीजा मिलते हैं। आपको बिना पासपोर्ट के किसी और देश में एंट्री नहीं मिल सकती है। इसके अलावा कई देशों में आप बिना वीजा के भी एंट्री नहीं ले सकते हैं। (जागरण फाइल फोटो)

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka KumariUpdated: Mon, 25 Sep 2023 07:30 PM (IST)
Hero Image
भारत सरकार जारी करती है 10 तरह के वीसा

 नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। अगर आप विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके पास पासपोर्ट (Passport) होना बेहद जरूरी है। इसी के साथ आपको वीजा (Visa) के लिए भी आवेदन देना होगा। अगर आपके पास पासपोर्ट और वीजा नहीं होता है तो आप देश से बाहर नहीं जा सकते हैं। आज हम आपको भारत में मिलने वाले वीजा के बारे में बताएंगे।

टूरिस्ट वीजा

जब भी आप विदेश घूमने के लिए जाते हैं तो आप टूरिस्ट वीजा के लिए आवेदन करते हैं। इस वीजा में केवल आप दूसरे देश में घूम सकते हैं। आप कोई जॉब या फिर किसी कॉलेज में एडमिशन नहीं करवा सकते हैं।

ट्रांजिट वीजा

यह वीजा आपको तब मिलता है जब आप एक देश से तीसरे देश जा रहे हैं। इसे ऐसे समझिए कि आपको कनाडा जाना है लेकिन आपकी फ्लाइट दुबई से होकर जाएगी तो आपको दुबई के लिए ट्रांजिट वीजा लेने के लिए आवेदन देना होगा।

बिजनेस वीजा

बिजनेस वीजा के नाम से ही आप समझ गए होंगे कि यह वीजा कारोबार करने के उद्देश्य से मिलेगी। यह वीजा उन नौकरीपेशा व्यक्ति को भी मिलता है।

पार्टनर वीजा

पार्टनर वीजा वह वीजा होता है जब आप अपने पार्टनर को बुलाना चाहते हैं। उदाहरण के तौर पर आपका पार्टनर लंडन में रहता है और वो आपको बुला रहे हैं तो आपको पार्टनर वीजा के लिए अप्लाई देना होगा।

पत्रकार वीजा

पत्रकार वीजा को Journalist Visa भी कहा जाता है। यह वीजा देश के पत्रकार को मिलता है। कोई भी पत्रकार इस वीजा के लिए तब आवेदन दे सकता है जब वह किसी न्यूज़ चैनल या फिर  समाचार संगठन में कार्यरत हो।

ये भी पढ़ें - Passport और Visa को लेकर आप होते हैं कन्फ्यूज? तो यहां समझें दोनों में क्या है बुनियादी अंतर

विवाह वीजा

विवाह वीजा (Marriage Visa) के लिए आप तब आवेदन देते हैं जब आप शादी करने के लिए किसी और देश जाते हैं। इसके अलावा अगर आपका पार्टनर दूसरे देश रहते हैं तब भी आप इस वीजा के लिए आवेदन देते हैं।

अप्रवासी वीजा

अप्रवासी वीजा को Immigrant Visa भी कहा जाता है। यह वीजा उन नागरिक को मिलता है जो देश के बाहर जाकर दूसरे देश में बसना चाहते हैं। यह वीजा किसी भी नागरिक को आसानी से नहीं मिलता है। इसका प्रोसेस बाकी वीजा से काफी अलग होता है।

वीजा ऑन अराइवल

आपको आसानी से वीजा ऑन अराइवल मिल जाता है। इस वीजा को आप एयरपोर्ट से आसानी से ले सकते हैं। इस वीजा का प्रोसेस लंबा नहीं होता है।

डिप्लोमैटिक वीजा

देश के Diplomats को ही डिप्लोमैटिक वीजा मिलता है। इस वीजा के लिए डिप्लोमैटिक पासपोर्ट होना अनिवार्य है।

स्टूडेंट वीजा

अगर आप पढ़ाई करने के लिए विदेश जा रहे हैं तो आप स्टूडेंट वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आप जिस भी देश में जाते हैं वहां की सरकार पढ़ाई के लिए स्टूडेंट को परमिट देती है। ऐसे में यह कह सकते हैं कि यह एक तरह का परमिट वीजा भी है।

ये भी पढ़ें - Passport Online Apply: अब घर बैठे बनवा सकते हैं पासपोर्ट, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस