Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Inflation: महंगाई से नहीं मिलने वाली है राहत, SBI ने FY25 में 5 प्रतिशत के आसपास रहने का जताया अनुमान

देश में खान-पान की चीजों की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली है। महंगाई दर को लेकर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक रिसर्च रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट में कहा गया कि इस वित्त वर्ष में महंगाई में कोई नरमी आने की उम्मीद नहीं है। हालांकि सितंबर और अक्टूबर में महंगाई दर में नरमी आ सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

By Agency Edited By: Priyanka Kumari Updated: Mon, 05 Aug 2024 01:29 PM (IST)
Hero Image
SBI Report: FY25 में 5 प्रतिशत के आसपास रहेगा इन्फलेशन

एएनआई, नई दिल्ली। आम जनता महंगाई (Inflation) में नरमी की उम्मीद कर रहा है। देश में महंगाई दर (Inflation Rate) को लेकर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक रिसर्च रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल आम जनता को महंगाई से राहत नहीं मिलेगी। चालू वित्त वर्ष 2024-25 में महंगाई दर 5 फीसदी के आस-पास रह सकती है। हालांकि, सितंबर और अक्टूबर में महंगाई से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का फोकस देश में महंगाई दर को कंट्रोल करने पर ही। जून में सीपीआई यानी कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) 5.08 फीसदी थी। खान-पान की कीमतों में आई तेजी की वजह से महंगाई बढ़ रही है।

अगर खान-पान की चीजों के दाम में नरमी नहीं आती है तो इस साल महंगाई दर 5 फीसदी के आसपास रह सकती है। हालांकि, सितंबर 2024 और अक्तूबर 2024 में महंगाई दर में गिरावट आने की उम्मीद है।

मानसून भी रही वजह

एसबीआई की रिपोर्ट के अनुसार मानसून की वजह से भी खान-पान की चीजें महंगी हुई। भारी बारिश की वजह से फसल बरबाद हो गई और बारिश ने ट्रांसपोर्टेशन पर भी असर डाला। हालांकि, वर्तमान के मानसून काफी संतोषजनक है। अब तक मानसून 2 फीसदी के सरप्लस के साथ आगे बढ़ रहा है। खरीफ फसलों के क्षेत्र में भी 2.9 फीसदी की प्रगति देखने को मिल रही है। ऐसे में उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025 में मंहगाई आरबीआई के लक्ष्य के भीतर रहेगी।

यह भी पढ़ें: India Services PMI : सर्विस सेक्टर की ग्रोथ हुई धीमी, पीएमआई 2 अंक घटकर 60.3 पर आई

आरबीआई एमपीसी बैठक

6 अगस्त 2024 से भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक शुरू होगी। इस बैठक में रेपो रेट (Repo Rate) के अलावा कई और फैसले भी लिए जाएंगे। ऐसे में उम्मीद है कि केंद्रीय बैंक महंगाई लक्ष्यों को प्राप्त करने और सतत आर्थिक विकास का समर्थन करने के लिए रेपो रेट में कोई बदलाव न करने का फैसला ले। आपको बता दें कि 8 अगस्त 2024 को आरबीआई एमपीसी बैठक (RBI MPC Meet 2024) में लिए गए फैसलों का एलान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कौन है दुनियाभर के शेयर मार्केट क्रैश का जिम्मेदार? क्या है इसमें उसका फायदा