Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ITR फाइल करने से पहले चेक करें AIS For Taxpayer App, जानें क्या है इसकी खासियत, कैसे होगा लाभ

Income Tax Return 2023 आईटीआर फाइल करने की तारीख अब नजदीक आ गई है। सभी टैक्सपेयर्स को जल्द से अपना रिटर्न फाइल कर देना चाहिए। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इस साल मार्च में टैक्सपेयर्स के लिए एआईएस फॉर टैक्सपेयर नाम से एक ऐप लॉन्च किया है। आइए जानते हैं कि टैक्सपेयर्स के लिए ये ऐप इतना खास क्यों है? (जागरण फाइल फोटो)

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka KumariUpdated: Mon, 24 Jul 2023 02:30 PM (IST)
Hero Image
Income Tax Return 2023: Have You Checked AIS App Before ITR Filing

नई दिल्ली,बिजनेस डेस्क। ITR Filing: वित्त वर्ष 2022-23 के लिए रिटर्न फाइल करने की आखिरी डेट 31 जुलाई 2023 है। अभी तक 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने रिटर्न फाइल कर दिया है। इसमें से लगभग 2 करोड़ से ज्यादा आईटीआर वेरिफाई भी हो चुके हैं। अगर आपने भी अभी कर रिटर्न फाइल नहीं किया है तो आप टैक्स रिफंड  का लाभ नहीं उठा पाएंगे। आपको बता दें कि हर साल मार्च महीने में इनकम टैक्स डे मनाया जाता है। इस साल भी आयकर विभाग में इनकम टैक्स डे मनाया था।

इस साल आयकर विभाग ने टैक्सपेयर्स के लिए एक स्पेशल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप का नाम 'एआईएस फॉर टैक्सपेयर' है। इस ऐप का उद्देश्य है कि वह टैक्सपेयर्स को सभी जानकारी एक प्लेटफार्म पर दे। यह एक तरह से करदाता को एआईएस/टीआईएस की सभी जानकारी देता है। यहां करदाता को अलग सोर्स से ली गई जानकारी मिलती है। आइए,जानते हैं कि एआईएस क्या है?

एआईएस क्या है?

एआईएस करदाता को हर साल के सूचना का विवरण देता है। आईटीआर के फॉर्म 26 एएस में दर्शाए गए सभी जानकारी को व्यापक तौर पर दिखाया जाता है। टैक्सपेयर्स एआईएस के माध्यम से फीडबैक भी दे सकते हैं। एआईएस में करदाता को  टीडीएस, एसएफटी जैसे जानकारी दी जाती है और इसमें करदाता को मूल्य और संशोधित मूल्य भी दिखाया जाता है। आइए, इसके उद्देश्य के बारे में जानते हैं।

एआईएस का उद्देश्य क्या है

  • यहां टैक्सपेयर्स को ऑनलाइन फीडबैक की सुविधा मिलती है।
  • यहां करदाता को सारी जानकारी मिल जाती है।
  • इस से कोई भी टैक्सपेयर्स बिना कोई परेशानी के आराम से आईटीआर फाइल कर सकता है।
  • ये रिटर्न फाइल करते समय किसी भी गलती को रोकने में भी मदद करता है।
  • यहां टैक्सपेयर्स को टीआईएस जैसे कई सूचना एक जगह पर मिल जाती है।
  • यहां पर सैलरी,इंटरेस्ट इनकम,लाभांश जैसे सभी जानकारी मिलती है।

एआईएस ऐप क्यों जरूरी

टैक्सपेयर्स इस ऐप के जरिये टीडीएस,टीसीएस, ब्याज, लाभांश, शेयर लेनदेन, कर भुगतान, आयकर रिफंड, जीएसटी डेटा आदि कई जानकारी मिल जाती है। करदाता को इस ऐप पर फीडबैक जैसे कई ऑप्शन भी मिलते हैं। यह ऐप करदाता को उसकी जानकारी को आसानी से पहुंच देता है। आप इस ऐप के जरिये आसानी से एआईएस को पीडीएफ के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं।

एआईएस ऐप कैसे इस्तेमाल करें?

  • आप इस ऐप को Google Play Store या App Store से अपने मोबाइल में डाउनलोड करना है।
  • इसके बाद आपको पैन नंबर दर्ज करके खुद को रजिस्टर करना होगा।
  • अब आपके फोन में ओटीपी आएगा। आपको ओटीपी दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको ई-फाइलिंग पोर्टल पर रजिस्टर्ड मेल आईडी को वेरीफाई करवाना होगा।
  • अब आपको दोबारा ऐप में जाकर 4 डिजिट का पिन सेट करना होगा।

एआईएस ऐप की सीमा

आप इस ऐप से आयकर रिटर्न दाखिल नहीं कर सकते हैं। इस ऐप पर आपको एआईएस वेब पोर्टल की सारी जानकारी दी जाती है। इस से ये साफ पता चलता है कि ये आपके टैक्स से रिलेटिड जानकारी पर नजर रखने के लिए काफी मदद करता है। करदाता को इस ऐप की सीमाओं पर नजर रखना चाहिए।