Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पिछले साल की तरह, इस साल भी कुछ अलग होगा Jagran Badlav MSME Conclave

जागरण न्यू मीडिया जल्द ही Jagran Badlav MSME Conclave का आयोजन करने वाला है। इस कॉनकलेव में MSME को प्रोत्साहित करने और उनकी चुनौतियों जैसे फंड की समस्या टेक्नोलॉजी एडॉप्शन और नए मार्केटप्लेस आदि पर विस्तार से चर्चा की जाती है। Jagran Badlav MSME Conclave 2024 में भी ऐसे ही विशेषज्ञ होंगे जो MSME की समस्याओं और नई चुनौतियों पर बात करेंगे और नए समाधान देने का प्रयास करेंगे।

By Jagran News Edited By: Subhash Gariya Updated: Wed, 07 Aug 2024 05:53 PM (IST)
Hero Image
Jagran Badlav MSME Conclave 2024 का जल्द होगा आयोजन

बिजनेस जागरण, नई दिल्ली। Jagran Badlav MSME Conclave जल्द ही आने वाला है। यह एक ऐसा इवेंट है, जहां MSME को हर तरह से प्रोत्साहित किया जाता है। उनकी चुनौतियों जैसे फंड की समस्या, टेक्नोलॉजी एडॉप्शन, और नए मार्केटप्लेस आदि पर विस्तार से चर्चा की जाती है। इसके अलावा, इस सेक्टर की ग्रोथ की संभावनाएं क्या हैं, और किस तरह से यह सेक्टर ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार दे सकता है, ऐसे विषयों पर भी ज्ञानवर्धन किया जाता है।

आपको बता दें कि Jagran Badlav, जागरण न्यू मीडिया की एक बेहतरीन पहल है। इसके जरिए MSME सेक्टर को बढ़ावा दिया जाता है और इस क्षेत्र में शानदार काम करने वालों को प्रोत्साहित किया जाता है। पिछले साल हुआ Jagran Badlav समारोह सफल रहा। इस समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जुड़े, जहां उन्होंने MSME सेक्टर के विकास और चुनौतियों पर बात की। इस समारोह में DPIIT की निदेशक डॉ. काजल भी शामिल हुईं और छोटे उद्योगों पर अपने विचार साझा किए।

यह समारोह लंबे समय तक चला। समारोह में कई सत्र हुए, जिसमें 100 से ज्यादा सीनियर एग्जीक्यूटिव और 20 से ज्यादा प्रमुख वक्ता शामिल हुए। जिन मुख्य मुद्दों पर चर्चा की गई, उनमें शामिल हैं - भारत में MSME की वृद्धि, MSME का डिजिटल रूपांतरण, MSME के लिए डिजिटल समाधानों को अपनाना आसान बनाना, और महिला उद्यमियों को सक्षम बनाना। इस समारोह को माइक्रो, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने समर्थन दिया था। इसमें स्टेट पार्टनर उत्तराखंड शासन और MSME फाइनेंस पार्टनर Godrej Capital था।

Jagran Badlav MSME Conclave 2024 में भी ऐसे ही विशेषज्ञ होंगे, जो MSME की समस्याओं और नई चुनौतियों पर बात करेंगे और नए समाधान देने का प्रयास करेंगे। बता दें कि Jagran Badlav MSME Conclave 2024 में 20 से ज्यादा प्रसिद्ध वक्ता होंगे। समारोह में MSME से संबंधित 5 अलग-अलग सत्र भी होंगे, जहां आप इस सेक्टर के हर पहलू पर जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस समारोह में आपको नेटवर्किंग का मौका मिलेगा, जहां सरकारी अधिकारी, MSME प्रमोटर्स, MSME एसोसिएशन के सदस्य, फाइनेंशियल सर्विस देने वाले संगठन, टेक्नोलॉजी फर्म, फिनटेक फर्म आदि मौजूद होंगे।

अगर आप MSME से जुड़े हुए हैं और अपने बिजनेस के लिए नए इनोवेशन और आइडिया की तलाश में हैं, या फिर अपने बिजनेस को टेक्नोलॉजी या आज के मार्केट से जोड़ना चाहते हैं, तो यह इवेंट आपके लिए है। इस समारोह के साथ जुड़कर आप अपने कई सवालों का जवाब पा सकते हैं। इस प्रोग्राम के स्टेट पार्टनर्स उत्तराखंड शासन, मध्य प्रदेश शासन और छत्तीसगढ शासन हैं, जबकि एमएसएमई पार्टनर Ujjivan Small Finance Bank है।

ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें - https://www.jagran.com/badlav-conclave-delhi-4th-edition.html