Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jagran Badlav MSME Conclave का चौथा संस्करण जल्द आने वाला है, चुनौतियों और संभावनाओं पर होगी बात

Jagran Badlav MSME Conclave जल्द आयोजित होने वाला है। भारत जैसे विकासशील देश के लिए MSME (Micro Small and Medium Enterprises) का विकास महत्वपूर्ण है। यह सेक्टर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है क्योंकि इस सेक्टर में बड़ी इंडस्ट्री के मुकाबले जॉब्स की संभावनाएं ज्यादा हैं। इस इवेंट में 20 से ज्यादा प्रसिद्ध स्पीकर्स होंगे। समारोह में MSME से संबंधित 5 अलग-अलग सेशन भी होंगे।

By Jagran News Edited By: Subhash Gariya Updated: Thu, 01 Aug 2024 07:51 PM (IST)
Hero Image
Jagran Badlav MSME Conclave 2024 में 20 से ज्यादा प्रसिद्ध स्पीकर्स होंगे।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत जैसे विकासशील देश के लिए MSME (Micro, Small, और Medium Enterprises) का विकास महत्वपूर्ण है। यह सेक्टर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है क्योंकि इस सेक्टर में बड़ी इंडस्ट्री के मुकाबले जॉब्स की संभावनाएं ज्यादा हैं। इससे सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि होती है और औद्योगिक उत्पादन भी बढ़ता है। अगर भारत को तेजी से आगे बढ़ना है, तो इस सेक्टर पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए सरकार का लगातार समर्थन चाहिए ताकि बेहतर नीतियां बनाई जा सकें। इस सेक्टर को आगे ले जाने के लिए निवेश के रास्ते खोले जाने चाहिए और इन्हें तकनीकी रूप से मजबूत करना चाहिए।

MSME सेक्टर की जितनी मदद होगी, उतना ही यह सेक्टर आगे बढ़ेगा। इसकी चुनौतियों और संभावनाओं पर काम किया जाएगा। Jagran Badlav MSME Conclave जल्द ही आने वाला है। यह एक ऐसा इवेंट है, जहां MSME को हर तरह से प्रोत्साहित किया जाता है। इसकी चुनौतियों जैसे फंड की समस्या, टेक्नोलॉजी एडॉप्शन, और नए मार्केटप्लेस आदि पर चर्चा की जाती है। इसके अलावा, इस सेक्टर की ग्रोथ की संभावनाएं क्या हैं, ऐसे विषयों पर भी ज्ञानवर्धन किया जाता है।

Jagran Badlav MSME Conclave 2024 में 20 से ज्यादा प्रसिद्ध स्पीकर्स होंगे। समारोह में MSME से संबंधित 5 अलग-अलग सेशन भी होंगे, जहां आप इस सेक्टर के हर पहलू पर जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। इस समारोह में आपको नेटवर्किंग का मौका मिलेगा, जहां सरकारी अधिकारी, MSME प्रमोटर्स, MSME एसोसिएशन के सदस्य, फाइनेंशियल सर्विस देने वाले संगठन, टेक्नोलॉजी फर्म, फिनटेक फर्म आदि मौजूद होंगे।

अगर आप MSME से जुड़े हुए हैं और अपने बिजनेस के लिए नए विचारों की तलाश में हैं या फिर अपने बिजनेस को टेक्नोलॉजी या आज के मार्केट से जोड़ना चाहते हैं, तो यह इवेंट आपके लिए है। इस समारोह के साथ जुड़कर आप अपने कई सवालों का जवाब पा सकते हैं।

ज्यादा जानकारी के लिए दिए हुए लिंक पर क्लिक करें - https://www.jagran.com/badlav-conclave-delhi-4th-edition.html