Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MakeMyTrip ने Lakshadweep सर्च के लिए दर्ज किया नया रिकॉर्ड, PM Modi के विजिट के बाद लोगों में दिखा जबरदस्त क्रेज

भारतीय ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी मेकमाई ट्रिप ने लक्षद्वीप सर्च के साथ एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। पीएम मोदी के विजिट के बाद से ही इस ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी पर ग्राहक लक्षद्वीप डेस्टिनेशन को सर्च कर रहे हैं। कंपनी ने लक्षद्वीप के लिए सर्च को लेकर अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है।मेक माई ट्रिप ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है।

By Shivani Kotnala Edited By: Shivani Kotnala Updated: Mon, 08 Jan 2024 04:09 PM (IST)
Hero Image
MakeMyTrip ने लक्षद्वीप सर्च के लिए दर्ज किया नया रिकॉर्ड

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी मेकमाई ट्रिप ने लक्षद्वीप सर्च के साथ एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। पीएम मोदी के विजिट के बाद से ही इस ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी पर ग्राहक लक्षद्वीप डेस्टिनेशन को सर्च कर रहे हैं। कंपनी ने लक्षद्वीप के लिए सर्च को लेकर अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है।

ऑन प्लेटफॉर्म सर्च में आया जबरदस्त उछाल

मेक माई ट्रिप ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। यह पोस्ट आज ही शेयर किया गया है।

पोस्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी का लक्षद्वीप के लिए ऑन- प्लेटफॉर्म सर्च 3400% बढ़ोतरी के साथ दर्ज हुआ है। तेजी से बढ़ रहे सर्च को लेकर पीएम मोदी का विजिट एक बड़ी वजह बताई जा रही है।

Beaches of India कैंपेन लॉन्च के लिए प्रेरित हुई कंपनी

भारतीय बीच के लिए लोगों की इस बढ़ती दिलचस्पी के बाद से ही कंपनी इस कैंपेन लॉन्च करने के लिए प्रेरित हुई है।

इस कैंपेन को लेकर जानकारी देते हुए कंपनी ने कहा है कि प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किए जा रहे इस कैंपेन के साथ ग्राहकों को भारत के बीच एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा। भारतीय बीच के लिए कंपनी कुछ आकर्षक डिस्काउंट भी ऑफर करेगी।

भारतीय बीच एक्सप्लोर करने का होगा खास मौका

मेकमाई ट्रिप के मार्केटिंग और बिजनेस चीफ राज ऋषि का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में मेकमाई ट्रिप के मार्केटिंग और बिजनेस चीफ राज ऋषि ने इस बारे में जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि Beaches of India जैसे कैंपेन के साथ भारतीय बीच को लेकर लोगों की जानकारी बढ़ेंगी।

ये भी पढ़ेंः दिसंबर में सस्ती हो गई VEG और Non-Veg थाली, इन दो सब्जियों की कीमत घटने का पड़ा असर

मालदीव फ्लाइट बुकिंग हुईं सस्पेंड

बता दें, इससे पहले मेकमाई ट्रिप ने boycott Maldives campaign के साथ सारी मालदीव फ्लाइट बुकिंग को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, पीएम मोदी के लक्षद्वीप विजिट के बाद मालदीव के कुछ मंत्रियों ने आपत्तिजनक पोस्ट किए थे। इसके बाद से ही यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है।