Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Michelle Poonawalla बनीं Anil Ambani की पड़ोसन, एक समय खरीदी थी ब्रिटेन की महारानी की कार, अब खरीदा करोड़ों का बंगला

Michelle Poonawalla ने मुंबई के कफ परेड में 30000 वर्ग फीट के एरिया में बना शानदार बंगला खरीद लिया है। मिशेल पूनावाला पूनावाला इंजीनियरिंग ग्रुप के चेयरमैन योहान पूनावाला की पत्नी है। इन्हें लग्जरी और विंटेज कार का शौक है। इनके कार कलेक्शन में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की Royal Range Rover कार भी शामिल है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

By Jagran News Edited By: Priyanka Kumari Updated: Fri, 09 Aug 2024 01:23 PM (IST)
Hero Image
अनिल अंबानी की पड़ोंसी ने खरीदा 500 करोड़ का बंगला

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। मुबंई देश की मायानगरी है। यहां बॉलीवुड सितारों के साथ देश के अमीर कारोबारी भी रहते हैं। मुंबई में सरकारी दफ्तर के साथ बड़ी कंपनियां और शेयर बाजार भी है। ऐसे में यहां घर की कीमतें आसमान छूती हैं।

अक्सर मुंबई के महंगे घर, अपार्टमेंट और बंगलों की चर्चा होती है। महंगे बंगले को लेकर अब अनिल अंबानी (Anil Ambani) के नए पड़ोसी चर्चा में है।

अनिल अंबानी के नए पड़ोसी

पूनावाला इंजीनियरिंग ग्रुप (Poonawala Engineering Group) के चेयरमैन और दिग्गज भारतीय कारोबारी योहान पूनावाला (Yohan Poonawala) की पत्नी मिशेल पूनावाला (Michelle Poonawalla) ने मुंबई के कफ परेड में करीब 500 करोड़ रुपये का बंगला खरीदा है। यह बंगला 30,000 वर्ग फीट के एरिया में बना है। आपको बता दें कि कफ परेड दक्षिण मुंबई में है।

इस बंगले के साथ वह अनिल अंबानी की नई पड़ोसी बन गई। जी हां, पहले अनिल अंबानी अपने परिवार के साथ sea Wind में रहते थे। अब अनिल अंबानी अपने परिवार के साथ पाली हिल एरिया में बने घर में रहते हैं। इनके घर का नाम Abode है।

कौन है मिशेल पूनावाला

MYP Design Studio नाम के एक इंटीरियर डिजाइनिंग स्टूडियो मिशेल पूनावाला द्वारा चलाया जाता है। इनके पति योहान पूनावाला भारत के अमीरों की लिस्ट में शामिल हैं। मिशेल पूनावाला अपने पति के साथ पुणे के पूनावाला हाउस में रहते हैं। मुंबई का यह बंगला उनका सेकेंड होम होगा।

यह भी पढ़ें: Ola IPO Listing: फ्लैट लिस्टिंग के बाद ओला इलेक्ट्रिक पर टूटे निवेशक, 18 फीसदी तक चढ़ा स्टॉक

हान पूनावाला El-O-Matic India के मालिक है। इसके अलावा यह सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) के शेयरहोल्डर और पूनावाला फाइनेंशियल्स के चेयरमैन हैं। आपको बता दें कि योहान पूनावाला सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला के चचेरा भाई है।

लग्जरी कारों का है शौक

योहान पूनावाला और उनकी पत्नी को लग्जरी कारों का बहुत शौक है। हाल ही में, उन्होंने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की Royal Range Rover कार खरीदी। इनके पास लग्जरी और विटेंज कारों का कलेक्शन है। माना जाता है कि इनकी कार कलेक्शन का वैल्यूएशन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: GDP Growth: RBI से अलग है SBI का अनुमान, एसबीआई ने कहा- FY25 में 7 फीसदी रह सकती है जीडीपी ग्रोथ