Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पैसों को लेकर कौन-सी गलतियां करते हैं आप, Dunki फिल्म से लेना चाहिए सबक

Money Lessons सिनेमाघरों में Dunki मूवी का बोल-बाला है। फिल्म इंडस्ट्री के बादशाह कहलाने वाले Shah Rukh Khan की इस मूवी ने जहां एक ओर अपनी कहानी को लेकर तारीफ इकट्ठी की है। इसी के साथ यह हमें कुछ फाइनेंशियल गाइडेंस भी देता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको डंकी फिल्म में सिखाए कुछ वित्तीय सबक के बारे में बताएंगे।

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka KumariUpdated: Mon, 25 Dec 2023 05:30 PM (IST)
Hero Image
Dunki ने सीखाया पैसों का ये सबक

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत के साथ दुनिया में भी शाहरुख खान के कई फैंस है। शाहरुख खान की मूवी का पूरे देश के साथ दुनिया के फैंस भी इंतजार करते हैं। इस हफ्ते सिनेमाघरों में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की डंकी (Dunki) मूवी रिलीज हो गई है। यह फिल्म सच्ची घटना और शोध पर आधारित है। इस फिल्म में अवैध अप्रवासी और अप्रवासी परिवारों को उजागर करने वाली कहानी है।

इस फिल्म को मिली-जुली समीक्षा मिली है। इस फिल्म में 40 साल पहले अप्रवासी की स्थिति को बताया गया है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू (मनु रंधावा), विक्की कौशल (सुखी), बोमन ईरानी (इंग्लिश टीचर गुलाटी),विक्रम कोचर (बग्गू) आदि कई कलाकार ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म में जहां अप्रवासी की स्थितियों के बारे में बताया गया है वहीं यह फिल्म कई फाइनेंशियल एडवाइस भी देती है।

एजुकेशन

इस फिल्म में पैसे कमाने के लिए तीन दोस्त पंजाब से इंग्लैंड जाना चाहते हैं। इसके लिए वह पहले तो अपनी और अपने परिवार की सेविंग एक वीजा एजेंट को देते हैं। यह वीजा एजेंट उन्हें सस्ते में वीजा देने का वादा करता है , लेकिन बाद में वह उनके पैसे लेकर भाग जाता है। इस पूरे स्थिति से एक सबक मिलता है कि कभी भी पैसों के लेकर किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। आपको बता दें कि महानगरों के साथ अब गांव और शहरों में भी इस तरह के घोटाले हो रहे हैं।

इस तरह की धोखाधड़ी से संबंधित एक और कहानी इस फिल्म में बताई जाती है। लंदन में रहने के लिए इंग्लिश भाषा की जानकारी रखना जरूरी मानी जाती है। ऐसे में गुलाटी की भूमिका निभाने वाले बमन ईरानी जो कि एक अंग्रेजी टीचर होते हैं वो '90 दिनों में अंग्रेजी सीखें' स्कूल चलाते हैं। इस स्कूल में वादा करते हैं कि 90 दिन के बाद कोई भी व्यक्ति फर्राटेदार अंग्रेजी बोल सकता है। यह एक तरह का फ्रॉड है। हमें इस तरह की धोखाधड़ी से बचना चाहिए।

वर्तमान में अंग्रेजी लर्निंग की तरह ही वजन घटाएं, 1 हफ्ते में गोरा हो जाए, हाइट बढ़ाएं जैसे कई घोटाले होते हैं। हमें इन घोटालों से बचना चाहिए। आपको इस तरह के स्कीम को लेकर प्रैक्टिकल होना चाहिए। आप खुद ही संभावना लगा लेंगे कि यह सब कितना झूठ है? आपको इस तरह के लुभावने वाले सपनों से बचना चाहिए। कई लोग इस तरह के लुभावने सपनों में फंस जाते हैं। आपको हमेशा से समझदार और चतुराई से काम करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Christmas 2023: Secret Santa बन कर अपनों को दें खुशी, ये टॉप फाइनेंशियल गिफ्ट देंगे पक्की सिक्योरिटी

रिसर्च करें

ज्यादा कमाई के लिए कई लोग विदेश जाकर कमाना पसंद करते हैं। ऐसे में कई बार यह उनके वित्तीय हालात को और खराब कर देता है। अवैध अप्रवासियों के लिए भी यह स्थिति काफी खतरनाक होती है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण डंकी फिल्म में विक्की कौशल (सुखी) का है। सुखी लंदन अपनी प्रेमिका के पास जाना चाहता है और लंदन जाने के बाद उसकी वित्तीय स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि उसे जीवनयापन के लिए छोटा-मोटा काम करना होता। अंत में वह अपनी प्रेमिका के पास पहुंचने से पहले ही मर जाता है।

दूर के डोल भले ही सुहाने लगते हैं, लेकिन कई बार सच सामने के बाद हमें पछतावा होता है। ऐसे में हमें कोई भी कदम उठाने से पहले उसके बारे में शोध अवश्य करना चाहिए। कई लोग कमाने के लिए भले ही विदेश जाते हैं पर विदेश जाने के बाद उनकी वित्तीय स्थिति और खराब हो जाती है। ऐसे में अगर आप भी विदेश जाकर जॉब करने का प्लान कर रहे हैं तो आपको पहले अपने फाइनेंशियल स्टेटस और उस देश या शहर की लाइफ स्टाइल को लेकर रिसर्च करना चाहिए।

धोखाधड़ी से सतर्कता

देश में कई तरह के ई-कॉमर्स के जरिये धोखाधड़ी हो रही है। आपको हमेशा से इस तरह की धोखाधड़ी से सतर्क रहना चाहिए। डंकी में  बुग्गू के साथ इस तरह का एक फ्रॉड होता है जहां 50 फीसदी छूट मिलने का दावा किया जाता है। बाद में बग्गू के पता चलता है कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गई है। आज कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी इस तरह की छूट कैशबैक आदि की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा आए दिन फोन में इस तरह के लुभावने मैसेज आते हैं। हमें भूलकर भी इन अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। यह फिशिंग लिंक होते हैं, इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपका फोन या कंप्यूटर हैक हो जाता है और आपके बैंक अकाउंट को भी हैक कर दिया जाता है।

आपको इस तरह के झांसों से हमेशा बचना चाहिए। अगर आपके साथ कभी इस तरह का कोई घोटाला हो तो आपको तुरंत साइबर क्राइम से संपर्क करना चाहिए।  

यह भी पढ़ें- Year Ender 2023: लोन से लेकर डिजिटल करेंसी तक कई अहम मुद्दों पर RBI ने लिया फैसला, Fintech सेक्टर के लिए कैसा रहा यह साल