Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस के मौके पर यहां बंद रहेंगे Bank, बैंक बंद होने के बाद भी इन सर्विस का ले सकेंगे लाभ

देश में 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस राष्ट्रीय त्योहार के मौके पर देश में नेशनल हॉलिडे रहता है। ऐसे में अब सवाल आता है कि इस मौके पर देश में क्या-क्या बंद रहेगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर क्या बैंक बंद रहेंगे। अगर बैंक बंद होता है तो ग्राहकों कौन-सी बैंकिंग सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। इस आर्टिकल में जवाब जानते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka KumariUpdated: Fri, 26 Jan 2024 02:48 PM (IST)
Hero Image
गणतंत्र दिवस के मौके पर कहां-कहां बंद रहेंगे Bank

 बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। आज, 26 जनवरी 2024 (शुक्रवार) को देश में 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।

गणतंत्र दिवस की परेड सुबह 10.30 बजे विजयचौक से कर्तव्य पथ से शुरू होती है। इस मौके पर करीब 77,000 लोग शामिल हुए। इसमें से 42,000 सीम आम जनता के रिजर्व किए गए थे।

गणतंत्र दिवस के परेड में भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना, पुलिस और अर्धसैनिक समूहों शामिल हैं। इस साल गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन (French President Emmanuel Macron) है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर देश में नेशनल हॉलिडे है। ऐसे में देश के सभी सरकारी ऑफिस, शैक्षिक संस्था बंद रहते हैं।

क्या कल बंद रहेंगे बैंक

बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के सभी प्राइवेट औ सरकारी बैंक बंद रहेंगे। हर चौथे शनिवार पर बैंक बंद रहता है। ऐसे में अब बैंक सोमवार को खुलेगा क्योंकि 27 जनवरी चौथा शनिवार और 28 जनवरी रविवार है।

बता दें कि 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पर देश के सभी बैंक आधे दिन के लिए बंद थे।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी होती है। आरबीआई राष्ट्रीय त्योहार और राज्य त्योहार के आधार पर हॉलिडे तय की जाती है। ऐसे में बैंक जाने से पहले हमें बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List) जरूर चेक करनी चाहिए।

हर महीने की दूसरी और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहता है। इसके अलवा रविवार को भी बैंक में कोई कार्य नहीं होता है।

बैंक हॉलिड भारत के विभिन्न क्षेत्रों के त्योहार रीति-रिवाजों के अनुसार होती है। ऐसे में विभिन्न राज्यों में बैंक हॉलिडे अलग होती है।

बैंक बंद होने पर मिलेगी यह बैंकिंग सर्विस

बैंक बंद होने के बाद भी ग्राहक कई बैंकिंग सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। बैंक बंद होने के बावजूद नेट बैंकिंग या ऑनलाइन बैंकिंग (Online Banking) की सुविधा मिलती है। इसके अलावा ग्राहक एटीएम (ATM) के जरिये आसानी से कैश विड्रॉ कर सकते हैं।