Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Reliance 46th AGM 2023: रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम में मुकेश अंबानी के किए ये मुख्य बातें, जानें डिटेल्स

Reliance AGM 2023 LIVE Updates देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने आज शेयरधारकों के साथ अपनी सालाना बैठक की है। इस बैठक में कंपनि ने अपने भविष्य के प्रोजेक्ट के साथ ही अपनी प्रगति के बारे में जानकारी दी है। यह मीटिंग में कंपनी के चेयरपर्सन या चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कई कंपनी के प्रगति को साथ ही कई और ऐलान किये हैं।

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka KumariUpdated: Mon, 28 Aug 2023 03:00 PM (IST)
Hero Image
रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम में मुकेश अंबानी के किए ये बड़े एलान

 नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Reliance AGM 2023 LIVE Updates: देश की टॉप फर्म रिलायंस इंडस्ट्रीज आज शेयर धारकों के साथ अपनी सालाना बैठक कर रही है। इस बैठक में कंपनी कई ऐलान कर रही है। यह मीटिंग कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) द्वारा शुरू की गई थी। आपको बता दें कि यह रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं एजीएम (RIL 46AGM) है। आइए, जानते हैं कि इस बैठक में कंपनी ने क्या मुख्य बातें बताई है।

आपको बता दें कि बैठक की शुरुआत में कंपनी के सीएमडी मुकेश अंबानी ने चंद्रयान-3 (Chandryaan-3) का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता से पूरा देश गौरवान्वित है। इसके आगे वह नए भारत को लेकर कहते हैं कि नया भारत आत्मविश्वास भारत है।

रिलायंस एजीएम की मुख्य बातें

  • मुकेश अंबानी ने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने पिछले 10 वर्षों में 15,000 करोड़ डॉलर निवेश किया है।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज का वित्त वर्ष 2023 में राजस्व 9.74 लाख करोड़ रुपये रहा है। वहीं कंपनी का EBITDA 1.53 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है।
  • इसके अलावा कंपनी का मुनाफा वित्त वर्ष 2023 में 73,670 करोड़ था।
  • मुकेश अंबानी ने बताया कि कंपनी के बोर्ड यानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड बोर्ड में ईशा अंबानी, अनंत अंबानी, आकाश अंबानी भी शामिल हो गए हैं।
  • जियो 5जी (Jio 5G) को लेकर मुकेश अंबानी ने कहा कि 9 महीनों में देश के 96 फीसदी शहरों में जियो 5जी (Jio 5G) की सुविधा पहुंच जाएगी।
  • मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो का गर महीने डेटा ट्रैफिक साल दर साल के हिसाब से 45 प्रतिशत बढ़ रहा है। वहीं, जियो (Jio) का प्रति माह ट्रैफिक 1,100 करोड़ जीबी है।
  • आकाश अंबानी ने बताया कि आज जियो स्मार्ट होम सर्विसेज (Jio Smart Home Service) लॉन्च हो रही है। देश में इसकी सर्विस तेजी से फैलेगी। कंपनी बॉब्रॉडबैंड सेवा (Brpadband Service) के जरिए जियो स्मार्ट होम पर जोर दे रही है।
  • जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Service) बीमा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। वह लाइफ, जनरल, हेल्थ इंश्योरेंस की पेशकश करेगी।