Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rule Change From Today: गैस सिलेंडर के दाम से लेकर बैंकिंग तक, आज से होने जा रहे ये अहम बदलाव

Rule Change From 1st June एक जून से इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में बदलाव होने जा रहा है। आज से बैंकिंग के कुछ नियम बदल रहे हैं। इसके अलावा आज से एलपीजी सिलेंडर और कप सिरफ से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है।

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka KumariUpdated: Thu, 01 Jun 2023 08:23 AM (IST)
Hero Image
Rule Change from 1st June 2023:आज से देश में हुए हैं बड़े बदलाव

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। हर महीने की पहली तारीख को देश में कई बदलाव होते हैं। आज से कुछ महत्वपूर्ण सरकारी नियम लागू होने वाले हैं। इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है। आज से इलेक्ट्रिक वाहन की कीमतों में बदलाव होने वाला है, साथ ही एलपीजी की नई कीमतें लागू हो गई हैं।

सस्ता हुआ गैस सिलेंडर

हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम और आयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से नए गैस सिलेंडर के दाम तय किए जाते हैं। इस बार भी इसमें बदलाव होने की उम्मीद की जा रही थी। आज सुबह पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी के लेटेस्ट रेट अपडेट कर दिये हैं। कमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 83.5 रुपये सस्ता हो गया है। यानी अब कमर्शियल सिलेंडर का दाम 1773 रुपये है। 1 मई 2023 को घरेलू सिलेंडर की कीमत 103 रुपये थी।

इस बार घरेलू सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

महंगे होंगे दोपहिया वाहन

आज से दोपहिया वाहन महंगे हो जाएंगे। सरकार की ओर से हाल ही में एक नोटिस जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी को 15 हजार रुपये से प्रति किलोवॉट से घटाकर 10 हजार रुपये प्रति किलोवॉट कर दिया है। इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन खरीदना 25,000 रुपये तक महंगा हो सकता है।

आरबीआई का विशेष अभियान

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का '100 दिन 100 भुगतान' का अभियान आज एक जून से शुरू हो रहा है। यह अभियान 100 दिनों को लिए चलाया जाएगा। इसका अभियान की तहत देश के तमाम बैंकों में अनक्लेम्ड राशि के सही हकदार का पता लगाकर उसे बेनामी राशि सौंप दी जाएगी।

कफ सिरप की जांच

सरकार की ओर से एक जून से किसी भी कफ सिरप ही जांच से बाद ही उसे निर्यात की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) की ओर से नोटिस भी जारी कर दिया गया है। DGFT ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा है कि कफ सिरप के निर्यातकों को निर्यात करने से पहले सरकारी प्रयोगशाला द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र अधिकारियों को दिखाना होगा।

इस महीने 12 दिन बंद रहेंगे बैंक

आरबीआई (RBI) के बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक जून महीने में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन दिनों पर 2000 रुपये के नोटों की अदला-बदली भी नहीं हो सकेगी। आपको बता दें कि 19 मई 2023 को 2000 रुपये के नोटों को सर्कुलेशन से बाहर करने का ऐलान किया गया था नोटों को बदलने की प्रक्रिया 23 मई से शुरू हो गई है, जो कि 30 सितंबर तक जारी रहेगी।