Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Share Market Today : शेयर बाजार में फिर गिरावट का रुख, Sensex 59 हजार से नीचे बंद हुआ

शुक्रवार शाम को कारोबार की समाप्ति पर यह 143 अंक नीचे 58644 अंक पर बंद हुआ। SBI के शेयर सबसे ज्‍यादा नुकसान में रहे। कारोबारियों के मुताबिक विदेशी निवेशकों द्वारा निरंतर बिकवाली से भी घरेलू शेयर बाजार की धारणा प्रभावित हुई है।

By Ashish DeepEdited By: Updated: Fri, 04 Feb 2022 03:52 PM (IST)
Hero Image
दूसरी ओर सन फार्मा, एशियन पेंट और टाटा स्‍टील हरे निशान में थे। (Pti)

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क । वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच बड़े शेयरों में गिरावट से प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 220 अंक से अधिक लुढ़क गया था। शाम को कारोबार की समाप्ति पर यह 143 अंक नीचे 58,644 अंक पर बंद हुआ। SBI के शेयर सबसे ज्‍यादा नुकसान में रहे। कारोबारियों के मुताबिक विदेशी निवेशकों द्वारा निरंतर बिकवाली से भी घरेलू शेयर बाजार की धारणा प्रभावित हुई है। उधर, निफ्टी 50 भी 43 अंक नीचे 17,516 पर बंद हुआ।

सुबह के समय सेंसेक्स में सबसे अधिक 1.39 प्रतिशत की गिरावट Titan में हुई थी। हालांकि बाद में इसमें सुधार आया। टाइटन ने गुरुवार को तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा की थी। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 135 फीसदी उछलकर 987 करोड़ रुपये पहुंच गया। टाइटन के अलावा विप्रो, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी भी गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल हैं। दूसरी ओर सन फार्मा, एशियन पेंट और टाटा स्‍टील हरे निशान में थे।

गुरुवार का हाल

इससे पहले पिछले सत्र में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 770.31 अंक यानी 1.29 प्रतिशत टूटकर 58,788.02 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 219.80 अंक यानी 1.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,560.20 अंक पर बंद हुआ था।

सेवा क्षेत्र की रफ्तार मंद पड़ी

देश में सेवा क्षेत्र की गतिविधियां जनवरी के महीने में नरम पड़ी हैं। गुरुवार को जारी एक मासिक सर्वे के अनुसार कोरोना वायरस महामारी के बढ़ने के बीच इसकी रोकथाम के लिए लगाई गई पाबंदियों और मुद्रास्फीति दबाव के साथ नए कारोबार में काफी धीमी गति से वृद्धि हुई। आईएचएस मार्किट के अनुसार मौसमी रूप से समायोजित भारत सेवा व्यापार गतिविधियां सूचकांक जनवरी में मासिक आधार पर घटकर 51.5 रहा, जो दिसंबर में 55.5 था। यह पिछले छह महीने में विस्तार की सबसे धीमी दर है। ( Pti इनपुट के साथ )