Silver vs Gold: सोना नहीं चांदी के बढ़ सकते हैं भाव, कई कारणों से बदल जाएगा बाजार का रुख
Gold-Silver Price सोने और चांदी की कीमतों में अंतर होता है। आज बाजार में सोना महंगा है तो चांदी के दाम कम है। हालांकि दोनों धातु महंगे में ही आते हैं। चांदी की कीमतों को लेकर एक रिपोर्ट आई थी। इस रिपोर्ट के अनुसार आने वाले कुछ सालों में चांदी के दाम सोने से ज्यादा होंगे। इस आर्टिकल में जानते हैं कि भविष्य में चांदी महंगी क्यों होगी।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। सोना और चांदी दोनों की कीमतों में जमीन-आसमान का अंतर है। हालांकि, दोनों ही महंगी धातु में शामिल है। इन दोनों की कीमतों को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के हिसाब से आने वाले कुछ समय में सोना की जगह चांदी के दाम बढ़ सकते हैं।
रिपोर्ट में चांदी के दाम (Silver Price) बढ़ने की वजह भी बताई गई है। वैसे अभी चांदी करीब 87 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, दूसरी तरफ सोना 7,408 प्रति ग्राम है। इससे हम अंतर लगा सकते हैं कि चांदी की तुलना में सोना कितनी महंगी धातु है। रिपोर्ट के अनुसार कुछ सालों में यह तस्वीर उल्टी भी हो सकती है। यानी सोने की जगह चांदी के दाम बढ़ सकते हैं।
क्यों महंगा हो जाएगा सिल्वर
सोने का इस्तेमाल ज्वेलरी या फिर कई चीजों में किया जाता है। जिन चीजों में भी सोने का इस्तेमाल होता है तो उसके दाम वैसे ही बढ़ जाते हैं। वहीं अगर चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रीज में इसका काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से हाल के वर्षों में इसके मांग में तेजी देखने को मिली है।
बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल और पानी को प्योरिफाई जैसी नई तकनीकों के उपकरण में चांदी का इस्तेमाल होता है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले साल में चांदी की मांग 46 फीसदी बढ़ सकती है। यह मांग ग्लोबली तौर पर बढ़ेगी। सिल्वर की डिमांड में जहां एक तरफ बढ़ोतरी होगी तो वहीं दूसरी तरफ इसके भंडर तेजी से कम होंगे।
ऐसे में अगर भंडार कम होता है और मांग बढ़ती है तो कीमतों में तेजी आती है। इस वजह से अनुमान जताया जा रहा है कि बढ़ते मांग और सप्लाई की वजह से आने वाले सालों में सोने से ज्यादा महंगा चांदी हो सकता है।