Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Startup: 1.4 लाख के तक पहुंची स्टार्टअप रजिस्ट्रेशन की संख्या, यूपी से आगे निकला गुजरात

देश में स्टार्टअप की संख्या में लगातार तेजी देखने को मिली है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने राज्यसभा में कहा कि देश में रजिस्टर्ड स्टार्टअप की संख्या 1.4 लाख पहुंच गई है। राज्यों के हिसाब से सबसे आगे महाराष्ट्र है। भारत सरकार स्टार्टअप को प्रमोट करने के लिए कई कदम उठा रही है। आइए इस रिपोर्ट में विस्तार से जानते हैं।

By Agency Edited By: Priyanka Kumari Updated: Sat, 27 Jul 2024 04:00 PM (IST)
Hero Image
Startup की संख्या में लगातार तेजी, महाराष्ट्र है टॉप पर

एएनआई, नई दिल्ली। भारत में स्टार्टअप (Startup) की संख्या में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने राज्यसभा में कहा कि भारत में स्टार्टअप रजिस्ट्रेशन की संख्या 1.4 लाख के पार पहुंच गई है। उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा जारी रजिस्टर्ड स्टार्टअप डेटा की लिस्ट के अनुसार महाराष्ट्र टॉप पर है।

किस राज्य में कितनी है स्टार्टअप की संख्या

  • भारत में सबसे ज्यादा स्टार्टअप की संख्या महाराष्ट्र में हैं। यहां 25,044 रजिस्टर्ड स्टार्टअप हैं।
  • इस लिस्ट में कर्नाटक दूसरे नंबर पर आता है। यहां 15,019 पंजीकृत स्टार्टअप है।
  • कर्नाटक के बाद दिल्ली का नाम है। दिल्ली में रजिस्टर्ड स्टार्टअप की संख्या 14,734 हैं।
  • उत्तर-प्रदेश चौथे पायदान पर हैं। यूपी में स्टार्टअप की संख्या 13,299 है।
  • वहीं, गुजरात ने पांचवें स्थान पर हैं। गुजारत में पंजीकृत स्टार्टअप की संख्या 11,436 है।

यह भी पढ़ें- Digital Payment में लगातार जारी है तेजी, RBI Data- मार्च 2024 तक 12 फीसदी की हुई वृद्धि

सरकार कर रही है स्टार्टअप को प्रमोट

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि सरकार स्टार्टअप को प्रमोट करने के लिए कई कदम उठा रही हैं। स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 16 जनवरी, 2016 को स्टार्टअप इंडिया पहल शुरू की थी। यह पहल देश में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया था।

इसके अलावा 'स्टार्टअप इंडिया एक्शन प्लान' में "सिप्लिफिकेशन और हैंडहोल्डिंग,"फंडिंग समर्थन और प्रोत्साहन," और "उद्योग-अकादमिक साझेदारी और इन्क्यूबेशन" जैसे क्षेत्रों में फैले 19 एक्शन आइटम शामिल हैं।

'स्टार्टअप इंडिया: द वे अहेड' में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए आत्मनिर्भर भारत ने भी अहम भूमिका निभाई है। सरकार ने स्टार्टअप्स की फंडिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के कोष के साथ स्टार्टअप्स के लिए फंड ऑफ फंड्स (एफएफएस) की भी स्थापना की है। सरकार ने न केवल शुरुआती चरण, सीड स्टेज और ग्रोथ स्टेज में स्टार्टअप के लिए पूंजी उपलब्ध कराई है।

यह भी पढ़ें- UAE, बहरीन के अलावा दुनिया के कई देशों में जनता नहीं देती Income Tax, चेक करें टैक्स-फ्री देशों की लिस्ट