Move to Jagran APP

भारत के तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में स्टार्टअप की होगी महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्य आर्थिक सलाहकार

मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन (V Ananth Nageswaran) ने शनिवार को कहा कि स्टार्टअप भारत के विकास लक्ष्यों को हासिल करने और कुछ वर्षों में इसे दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा अगर भारत अपनी मौजूदा विकास दर बरकरार रखता है तो यह 2030 तक संभव है। पढ़िए क्या है पूरी खबर।

By AgencyEdited By: Gaurav KumarUpdated: Sat, 18 Nov 2023 10:30 PM (IST)
Hero Image
इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार और सरकार की नीतियों से लेना होगा लाभ

आईएएनएस,तिरुवनंतपुरम। मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने शनिवार को कहा कि भारत की विकास संबंधी आकाक्षांओं को प्राप्त करने और कुछ वर्षों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में स्टार्टअप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

टियर 2 और टियर 3 शहर स्टार्टअप का पावरहाउस बनकर उभर रहे हैं

केरल स्टार्टअप मिशन से जुड़े एक कार्यक्रम में नागेश्वनर ने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार और सरकार की नीतियों का लाभ उठाकर तिरुवनंतपुरम सहित देश के टियर-2 और टियर-3 शहर स्टार्टअप पावरहाउस के रूप में उभर रहे हैं।

हम इस समय दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और कुछ ही वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। कार्यक्रम में उन्होंने 7-इन-7 का नारा दिया, यानी सात वर्षों में सात ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था।

उन्होंने कहा कि यदि भारत अपनी वर्तमान विकास दर को बनाए रखता है तो यह 2030 तक संभव है। मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि पिछले एक दशक के दौरान देश में स्टार्टअप परि²श्य में एक असाधारण परिवर्तन देखा गया है, जो वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनकर उभरा है।

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) अब तक देश के 763 जिलों में 1.12 लाख से ज्यादा स्टार्टअप को मान्यता दे चुका है।