Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Highest gold reserves countries: दुनिया के इन 10 देशों के पास सबसे ज्यादा सोने का भंडार, भारत का भी नाम शामिल

Highest gold reserve country दुनिया के कौन-से देश के पास सबसे ज्यादा सोने के भंडार है इसका जवाब है अमेरिका। दरअसल हाल ही में वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स की एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में दुनिया के 10 ऐसे देशों का जिक्र किया गया है जिनके पास सबसे ज्यादा सोने का भंडार है। इस लिस्ट में भारत का नाम भी शामिल है।

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani KotnalaUpdated: Thu, 24 Aug 2023 09:00 PM (IST)
Hero Image
दुनिया के इन 10 देशों के पास है सबसे ज्यादा सोने का भंडार

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। दुनिया के किस देश के पास सबसे ज्यादा सोने का भंडार है, क्या आप भी इस सवाल के लिए गूगल सर्च कर रहे हैं। अगर हां, तो ये आर्टिकल आपके काम का हो सकता है। इस आर्टिकल में दुनिया के 10 ऐसे देशों के बारे में ही बता रहे हैं, जिनके सरकारी खजाने में सबसे ज्यादा सोने का भंडार है।

दरअसल, हाल ही में वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स की एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में दुनिया के 10 ऐसे देशों का जिक्र किया गया है, जिनके पास सबसे ज्यादा सोने का भंडार है। इस लिस्ट में भारत का नाम भी शामिल है।

किस देश के पास है सबसे ज्यादा सोने का भंडार

  • सोने का सबसे ज्यादा भंडार अमेरिका के पास है। जी हां, गोल्ड रिजर्व वाले देशों की इस लिस्ट में अमेरिका का नाम पहले स्थान पर आता है। अमेरिका के पास 8,133 टन सोना है।
  • सोने के सबसे ज्यादा भंडार के मामले में अमेरिका के बाद जर्मनी का नंबर आता है। इस लिस्ट में जर्मनी का नाम दूसरे स्थान पर आता है। जर्मनी के पास 3,355 टन सोना है।
  • लिस्ट में तीसरे नंबर पर इटली का नाम आता है। अमेरिका और जर्मनी के बाद इटली के सबसे ज्यादा सोने का भंडार है। जर्मनी के पास 2,452 टन सोना है।
  • लिस्ट में चौथे नंबर पर फ्रांस का नाम आता है। इटली के बाद लसबसे ज्यादा सोने का भंडार फ्रांस के पास है। फ्रांस के पास 2,437 टन सोना है।
  • गोल्ड रिजर्व के मामले में फ्रांस के बाद रूस का नंबर आता है। इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर आने वाले देश रूस के पास 2,330 टन सोना है।
  • लिस्ट में छठवें नंबर पर रूस के बाद चीन का नाम आता है। के पास 2,113 टन सोना है।
  • लिस्ट में सातवें नंबर पर स्विट्जरलैंड का नाम आता है। के पास 1,040 टन सोना है।
  • लिस्ट में आठवें नंबर पर जापान का नाम आता है। के पास 846 टन सोना है।
  • लिस्ट में नौवें नंबर पर भारत का नाम आता है। भारत सरकार के खजाने में 797टन सोने का भंडार है।
  • लिस्ट में दसवें और आखिरी नंबर पर नीदरलैंड का नाम आता है। जर्मनी के पास 612 टन सोना है।