Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Top 10 World Economies: दुनिया की 10 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं, जिनके दम पर चलती पूरी वर्ल्ड इकोनॉमी

Top 10 World Economies दुनिया की टॉप 10 अर्थव्यवस्थाओं में अमेरिका चीन जापान जर्मनी भारत यूके फ्रांस इटली कनाडा और ब्राजील का नाम शामिल हैं। टॉप 10 देश में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका की है और वहां की प्रति व्यक्ति आय 80000 डॉलर है। वहीं 19374 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav ShalyaUpdated: Sun, 06 Aug 2023 02:29 PM (IST)
Hero Image
भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। (जागरण ग्राफिक्स)

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। IMF के GDP डाटा के मुताबिक अमेरिका, चीन, जापान, जर्मनी और भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं। जीडीपी किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को मापने का मापदंड होता है। किसी देश की जीडीपी का आकार पता लगाने के लिए पारंपरिक रूप से कंज्यूमर गुड्स, नई इन्वेस्टमेंट और सरकार के खर्च के अलावा एक्सपोर्ट्स की वैल्यू को मापा जाता है।

इस रिपोर्ट में हम दुनिया की 10 अर्थव्यवस्थाओं और उनके अहम फैक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

अमेरिका

अमेरिका की जीडीपी का आकार 26,854 अरब डॉलर का है। देश की प्रति व्यक्ति आय 80,030 डॉलर है। अमेरिका की जीडीपी वृद्धि दर 1.6 प्रतिशत है। 1960 से लेकर 2023 तक अमेरिका लगातार दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है। अमेरिका की जीडीपी में सर्विस, मैन्यूफैक्चरिंग, फाइनेंस और टेक्नोलॉजी जैसे अहम सेक्टर्स मुख्य भूमिका निभाते हैं।

चीन

चीन की अर्थव्यवस्था का आकार 19,374 अरब डॉलर का है। इसके साथ यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। चीन की प्रति व्यक्ति आय 13,720 डॉलर है। यहां की अर्थव्यवस्था में एक्सपोर्ट बहुत अहम भूमिका निभाता है।

जापान

जापान की अर्थव्यवस्था का आकार 4,410 अरब डॉलर है। यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। यहां की प्रति व्यक्ति आय 35,390 डॉलर है और जीडीपी की ग्रोथ रेट 1.3 प्रतिशत है। जापान में ऑटो, इलेक्टॉनिक्स, फाइनेंस, और एडवांस टेक्नोलॉजी जैसे अहम सेक्टर्स हैं। इसके अलावा वहां का वर्क कल्चर भी जीडीपी में काफी योगदान देता है।

जर्मनी

जर्मनी की अर्थव्यवस्था का आकार 4,309 अरब डॉलर है। इसके साथ यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। जर्मनी की प्रति व्यक्ति आय 51,380 डॉलर है। जीडीपी की ग्रोथ रेट नकारात्मक 0.1 प्रतिशत है। इस यूरोपीय देश की अर्थव्यव्सथा काफी हद तक निर्यात पर निर्भर करती है। इंजीनियरिंग, ऑटो, केमिकल और फार्मा यहां के मुख्य सेक्टर्स हैं।

भारत

भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत की जीडीपी का आकार 3,750 अरब डॉलर का है और प्रति व्यक्ति आय 2,600 डॉलर है। भारत की जीडीपी आईटी सर्विसेज, एग्रीकल्चर और मैन्यूफैक्चरिंग पर निर्भर करता है। बढ़ता मध्यम वर्ग, लेबर फोर्स भारतीय अर्थव्यवस्था की ताकत है।

यूनाइटेड किंगडम

यूनाइटेड किंगडम की अर्थव्यवस्था का आकार 3,159 अरब डॉलर का है। देश की प्रति व्यक्ति आय 46,310 डॉलर है। यूके की अर्थव्यवस्था -0.3 प्रतिशत की दर से गिर रही है। सर्विसेज, मैन्यूफैक्चरिंग, फाइनेंस जैसे सेक्टर्स यहां अहम हैं। यहां की राजधानी लंदन को दुनिया का फाइनेंसियल सेंटर माना जाता है।

फ्रांस

फ्रांस की अर्थव्यवस्था दुनिया की सांतवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसका आकार 2,924 अरब डॉलर है। इसकी ग्रोथ रेट 0.7 प्रतिशत और प्रति व्यक्ति आय 44,410 डॉलर है। एयरोस्पेस, पर्यटन, लक्जरी गुड्स और एग्रीकल्चर पर निर्भर करती है।

इटली

2,170 अरब डॉलर के साथ इटली दुनिया की आठवीं और यूरोपीय यूनियन की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। यहां की प्रति व्यक्ति आय 36,810 डॉलर और ग्रोथ रेट 0.70 प्रतिशत है। यह देश अपने मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर और एग्रीकल्चर के लिए जाना जाता है।

कनाडा

कनाडा की जीडीपी दुनिया की नौवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसका आकार 2,090 अरब डॉलर का है। इसकी प्रति व्यक्ति आय 52,720 डॉलर है। जीडीपी ग्रोथ रेट 1.5 प्रतिशत है। तेल, गैस, मिनरल और लकड़ी आदि प्रमुख है। यहां मैन्यूफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी सेक्टर भी मजबूत है।

ब्राजील

ब्राजील की अर्थव्यवस्था दुनिया की दसवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसका आकार 2,080 अरब डॉलर है। इसकी ग्रोथ रेट 0.9 प्रतिशत और प्रति व्यक्ति आय 9,670 डॉलर है। यह देश एग्रीकल्चर के बड़े निर्यातक के रूप में जाना जाता है।