Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अमेरिका जाने वालों के लिए खुशखबरी, अमेरिकी दूतावास देगा 2.5 लाख अतिरिक्त वीजा अप्वाइंटमेंट

भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास ने उन भारतीय यात्रियों को खुशखबरी दी है जो अमेरिका जाना चाहते हैं। उसने सैलानियों कुशल श्रमिकों और छात्रों सहित भारतीय यात्रियों के लिए अतिरिक्त 250000 वीजा अप्वाइंटमेंट खोले हैं। इन नए स्लॉट से लाखों भारतीय आवेदकों को समय पर इंटरव्यू देने में मदद मिलेगी। इससे भारतीय यात्रियों की यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाया जा सकेगा।

By Jagran News Edited By: Suneel Kumar Updated: Mon, 30 Sep 2024 03:18 PM (IST)
Hero Image
नए स्लॉट से लाखों भारतीय आवेदकों को समय पर इंटरव्यू देने में मदद मिलेगी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत से अमेरिका जाने वालों की तादाद काफी अधिक है। इनमें से अधिकतर लोग पढ़ाई, काम या फिर घूमने-फिरने के लिए जाते हैं। लेकिन, कई बार वीजा की डिमांड काफी अधिक हो जाती है। इससे कई लोगों को अपना प्लान कैंसल करना पड़ता है।

हालांकि, अब भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास ने उन भारतीय यात्रियों को खुशखबरी दी है, जो अमेरिका जाना चाहते हैं। उसने सैलानियों, कुशल श्रमिकों और छात्रों सहित भारतीय यात्रियों के लिए अतिरिक्त 250,000 वीजा अप्वाइंटमेंट खोले हैं।

इन नए स्लॉट से लाखों भारतीय आवेदकों को समय पर इंटरव्यू देने में मदद मिलेगी। इससे यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाया जा सकेगा। भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास का कहना है कि इससे भारत-अमेरिका के रिश्तों को मजबूत करने में मिलेगी।